{"_id":"604396748ebc3ecabd52431a","slug":"agriculture-minister-surya-pratap-shahi-inaugurated-the-agricultural-fair-in-bateshwar-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा- बटेश्वर में हर साल लगेगा अटल किसान मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा- बटेश्वर में हर साल लगेगा अटल किसान मेला
Sat, 06 Mar 2021 08:19 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 06 Mar 2021 08:19 PM IST
सार
- कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बटेश्वर में किया अटल किसान मेले का उद्घाटन
- बोले- बटेश्वर में हर साल लगेगा मेला, कृषि उपज में आगरा को बनाएंगे नंबर वन
विज्ञापन
किसानों को संबोधित करते प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बटेश्वर में तीन दिवसीय कृषि मेले का उद्घाटन शनिवार को प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया। इस दौरान उन्होंने कृषि कानूनों को अच्छा बताया। किसान सम्मान निधि से किसानों को सहारा मिलने की बात कही। कांग्रेस पर तंज कसते हुए आरोप लगाया कि जिनके खजाने पर अल्पसंख्यक का हक है, वे किसान समर्थक कैसे हो सकते हैं।
विज्ञापन
कृषि मंत्री ने कहा कि आगरा को कृषि उपज में नंबर वन बनाने के लिए हर साल बटेश्वर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में कृषि मेले का आयोजन होगा। कृषि तकनीक, उन्नतशील बीज, अत्याधुनिक क़ृषि उपकरणों के इस्तेमाल से किसान की लागत घटेगी।
विज्ञापन
सिंचाई के लिए 60 फीसदी छूट पर 15 हजार सोलर पंप लगाए जाएंगे। कृषि यंत्रों और बीज की खरीद पर 50 फीसदी की छूट मिलेगी। इससे पहले उन्होंने मेले के उद्घाटन के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण भी किया।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह ने बटेश्वर में हर साल कृषि मेले के आयोजन की घोषणा का स्वागत किया। विधायक पक्षालिका सिंह ने आभार जताते हुए कहा कि बाह क्षेत्र के किसानों के लिए सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का अवसर है। इससे पहले उन्होंने बटेश्वर के ब्रह्मलाल जी मंदिर में पूजा की गई।
बटेश्वर में महाविद्यालय के लिए ज्ञापन दिया
कृषि मेले का उद्घाटन करने आए कृषि मंत्री से बटेश्वर में राजकीय महाविद्यालय बनाए जाने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया। बताया कि दान में मिली जमीन पर अटल जी स्मृति में राजकीय महाविद्यालय का निर्माण कराया जाए। ज्ञापन देने वाले राम सिंह आजाद, सुमन वर्मा, राकेश वाजपेयी, ब्रजेश शास्त्री आदि रहे।
बटेश्वर में महाविद्यालय के लिए ज्ञापन दिया
कृषि मेले का उद्घाटन करने आए कृषि मंत्री से बटेश्वर में राजकीय महाविद्यालय बनाए जाने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया। बताया कि दान में मिली जमीन पर अटल जी स्मृति में राजकीय महाविद्यालय का निर्माण कराया जाए। ज्ञापन देने वाले राम सिंह आजाद, सुमन वर्मा, राकेश वाजपेयी, ब्रजेश शास्त्री आदि रहे।