{"_id":"618eaa5852c8a70f9b7fbbf8","slug":"agriculture-department-caught-packing-of-fake-dap-agra-news-agr5144260146","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विभाग ने नकली डीएपी की पैकिंग होती पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विभाग ने नकली डीएपी की पैकिंग होती पकड़ी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नारखी क्षेत्र के जाटऊ में शुक्रवार शाम खाद एवं बीज भंडार के समीप नकली डीएपी पैकिंग होते हुए कृषि विभाग की टीम ने पकड़ ली। मौके से बोरी पैकिंग करने वाली मशीन, 70 बोरी पैक, 30 बोरी खाली, 40 बोरी के करीब कच्चा माल बरामद किया गया। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि नकली डीएपी की पैकिंग करने वालों के खिलाफ अभियोग दर्ज करा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिले में डीएपी की किल्लत है और किसान डीएपी के लिए भटक रहे हैं। साधन सहकारी समितियों के साथ-साथ निजी दुकानदार किसानों की जरूरत का लाभ उठा रहे हैं। कृषि विभाग की टीम को शुक्रवार को सूचला मिली कि नारखी क्षेत्र के ग्राम जाटऊ में मां सावित्री खाद एवं बीज भंडार के पास नकली डीएपी तैयार कर पैक की जा रही है। इस पर जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह एवं उनकी टीम ने फोर्स के साथ छापा मारा।
पुलिस फोर्स और कृषि विभाग की टीम को देखकर आरोपी भाग खड़े हुए। कृषि विभाग की टीम ने मौके से 70 बोरी पैक और 30 बोरी खाली मिलीं। वहीं 40 बोरी से कच्चा माल बरामद किया। जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह ने कहा कि नकली डीएपी के नाम पर आईपीएल कंपनी की बोरी में भरा जा रहा था। उन्होंने कहा कि किसानों को गुमराह कर बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।