{"_id":"6a628506208da811120cdcab","slug":"agras-deepti-strikes-twice-scripts-a-victory-in-the-hundred-agra-news-c-365-1-sagr1044-108974-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आगरा की दीप्ति का डबल वार, द हंड्रेड में जीत की लिखी पटकथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आगरा की दीप्ति का डबल वार, द हंड्रेड में जीत की लिखी पटकथा
विज्ञापन
दीप्ति शर्मा
आगरा। विश्व क्रिकेट में अपनी फिरकी का लोहा मनवा चुकी आगरा की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने एक बार फिर इंग्लैंड की धरती पर अपना दम दिखाया। प्रतिष्ठित द हंड्रेड 2026 के पहले ही मुकाबले में दीप्ति ने सनराइजर्स लीड्स की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए दो महत्वपूर्ण विकेट झटके और मैच का रुख पलट दिया। उनकी कसी हुई गेंदबाजी के दम पर एमआई लंदन को 107/8 के स्कोर पर रोकने में सफलता मिली। इसके बाद सनराइजर्स लीड्स ने 31 गेंद शेष रहते सात विकेट से मुकाबला जीतकर नए सीजन का विजयी आगाज किया।
एमआई लंदन की सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए तेज अर्धशतकीय साझेदारी कर सनराइजर्स लीड्स पर दबाव बना दिया था। ऐसे समय कप्तान ने गेंद दीप्ति शर्मा को थमाई और उन्होंने अपने अनुभव का परिचय देते हुए मध्य ओवरों में लगातार दो अहम विकेट चटकाकर विपक्षी टीम की लय तोड़ दी। दीप्ति ने अपने स्पेल में सिर्फ 20 रन खर्च कर दो विकेट हासिल किए। जिसके बाद एम आई लंदन की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। 108 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स लीड्स ने संयमित बल्लेबाजी की। फोएबे लिचफील्ड ने नाबाद 43 रन की उपयोगी पारी खेली और टीम ने केवल तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
दीप्ति शर्मा का यह प्रदर्शन आगरा के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशी की बात है। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाली महिला गेंदबाज बनने का कीर्तिमान स्थापित करने वाली दीप्ति ने अब फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी अपनी उपयोगिता साबित कर दी है।
विज्ञापन
दीप्ति ने एमआई लंदन की मजबूत शुरुआत के बाद दो अहम विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया। यह उनके अनुभव और मैच को पढ़ने की क्षमता का शानदार उदाहरण है। हमें पूरा विश्वास है कि वह पूरे टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स की सबसे बड़ी मैच विनर साबित होंगी। -सुमित शर्मा, दीप्ति शर्मा के कोच और भाई।