फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Zila Panchayat Chunav Manju Bhadoria Bjp Give Ticket For 2022 Vidhan sabha Elections

मिशन-2022 : ताजनगरी में भाजपा ने ठाकुर मतदाताओं को साधने के लिए लगाया बड़ा दांव

Sun, 27 Jun 2021 03:47 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 27 Jun 2021 03:47 PM IST
सार

भाजपा की रणनीति को इसलिए भी सफल माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव में बसपा समर्थित प्रत्याशी सबसे ज्यादा जीतकर आए थे लेकिन वे नामांकन के लिए एकजुट भी नहीं हो सके। माना जा रहा है कि भाजपा इनमें सेंध लगाने में कामयाब रही। 
 

विज्ञापन
Agra Zila Panchayat Chunav Manju Bhadoria Bjp Give Ticket For 2022 Vidhan sabha Elections
आगरा: नामांकन के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदार मंजू भदौरिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा ने ठाकुर प्रत्याशी पर दांव लगा अपने मिशन-2022 की रणनीति का एक प्रकार से खुलासा कर दिया है। एक ओर जहां बहुमत नहीं होने के बाद भी भाजपा ने प्रत्याशी मंजू भदौरिया को मैदान में उतार दिया वहीं दूसरी ओर अन्य दलों को साध कर दबदबा भी कायम रखा। ऐसे में साफ है कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है और सुनियोजित रणनीति के तहत आगे बढ़ रही है। 

विज्ञापन


आगरा जिले की नौ विधानसभा सीटें हैं। उनमें से चार सीटों फतेहाबाद, बाह, खेरागढ़ और एत्मादपुर पर ठाकुर मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं। भाजपा चाहती है कि ये सीटें उसके खाते में बरकरार रहें। इसके लिए ठाकुर मतदाताओं का एकजुट करना भाजपा के लिए जरूरी है। मंजू भदौरिया के ससुर डॉ. राजेंद्र सिंह भाजपा से फतेहाबाद विधायक रहे हैं और क्षेत्र के सभी वर्गों में पकड़ रखने वाले जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी पहचान रखते हैं।
विज्ञापन


राजेंद्र सिंह वर्ष 2007 में भाजपा से विधायक बने। इसके बाद 2012 और 2017 में सपा से चुनाव लड़े लेकिन हार गए। इसके बाद 2019 में लोकसभा चुनाव से दौरान भाजपा में शामिल हो गए। अब भाजपा ने उनकी पुत्रवधू को जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए मैदान में उतार कर ठाकुर मतदाताओं को साधा है। माना जा रहा है कि इससे क्षेत्र से सवर्ण मतदाताओं को भी अच्छा संदेश जाएगा। भाजपा की रणनीति को इसलिए भी सफल माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव में बसपा समर्थित प्रत्याशी सबसे ज्यादा जीतकर आए थे लेकिन वे नामांकन के लिए एकजुट भी नहीं हो सके। माना जा रहा है कि भाजपा इनमें सेंध लगाने में कामयाब रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Agra Zila Panchayat Chunav Manju Bhadoria Bjp Give Ticket For 2022 Vidhan sabha Elections
भाजपा प्रत्याशी मंजू भदौरिया - फोटो : अमर उजाला

बहुमत की चाबी लेकर नामांकन दाखिल करने पहुंची थीं मंजू
बहुमत नहीं होने के बाद भी जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की उम्मीदवार का नामांकन दाखिल करना और इसके बाद किसी विपक्षी दल या निर्दल प्रत्याशी के मैदान में नहीं आने से साफ है कि पार्टी ने नामांकन से पहले ही आवश्यक बहुमत जुटा लिया था। प्रमुख विपक्षी दल बसपा के मैदान छोड़ने से रास्ता पूरी तरह साफ हो गया। इसे भाजपा के पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह की कुशल रणनीति माना जा रहा है।

जिला पंचायत के चुनाव में जिले में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को बसपा समर्थित प्रत्याशियों ने कड़ी टक्कर दी। नतीजे में 51 पंचायत सदस्यों में से 18 ही जीत सकी। वहीं बसपा के 20 समर्थित प्रत्याशी जीते। इसके बाद माना जा रहा था कि आगरा में भाजपा व बसपा के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए रस्साकशी होगी और निर्दल प्रत्याशी बड़ी भूमिका निभाएंगे। लेकिन भाजपा अध्यक्ष पद की दावेदार मंजू भदौरिया के खेमे ने बहुमत का आंकड़ा जुटा लिया। यही कारण रहा कि पार्टी में भी उनके सामने दूसरे दावेदार टिक नहीं सके। इसे पार्टी ने मिशन 2022 की तैयारी से जोड़ा और विरोध को दरकिनार कर दिया। भाजपा प्रत्याशी शनिवार को कलक्ट्रेट में नामांकन दाखिल करने पहुंचीं तो उनके साथ सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारी भी पहुंचे। 

बालिका शिक्षा और विकास के लिए काम करूंगी: मंजू भदौरिया
मंजू भदौरिया ने कहा कि जीत के बाद उनका उद्देश्य बालिका शिक्षा और विकास के लिए काम करना होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही बालिकाएं सशक्त समाज के निर्माण में भागीदारी निभा सकती हैं। जिला योजना के माध्यम से विकास की इबारत लिखी जाएगी। ग्रामीण अंचल में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा के मदों पर व्यय किया जाएगा।

Agra Zila Panchayat Chunav Manju Bhadoria Bjp Give Ticket For 2022 Vidhan sabha Elections
आगरा कलक्ट्रेट में नामांकन करने जातीं भाजपा प्रत्याशी मंजू भदौरिया (नीली साड़ी) - फोटो : अमर उजाला
बसपा में चुनाव लड़ने को कोई तैयार नहीं
बहुजन समाज पार्टी के आगरा-अलीगढ़ मंडल कोआर्डिनेटर गोरेलाल ने बताया कि बसपा के सबसे ज्यादा जिला पंचायत सदस्य चुनाव में जीतकर आए। हमने अंत समय तक प्रयास किया कि उनमें से कोई भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करे, लेकिन हमारा कोई सदस्य चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं हुआ। ऐसे में तय किया गया कि पंचायत सदस्यों को उनके विवेक पर छोड़ दिया जाए। अगर वह अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ना चाहते तो कैसे लड़वाते? वह अपने विवेक से उचित फैसला लेंगे।

अपराजिता: अपनों ने छोड़ा...खुद तय की सफलता की डगर, शहर में बनाई पहचान, पढ़िए इनकी कहानी
आगरा: जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में प्रत्याशी नहीं उतारने से अखिलेश खफा, सपा जिलाध्यक्ष रामगोपाल को हटाया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed