{"_id":"61f52bc57b71d805b829cf7c","slug":"agra-youth-voters-says-they-will-vote-on-the-basis-of-the-work-of-the-candidates","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा के युवा मतदाता बोले: न जाति न धर्म पर, बटन दबाएंगे प्रत्याशी के कर्म के आधार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के युवा मतदाता बोले: न जाति न धर्म पर, बटन दबाएंगे प्रत्याशी के कर्म के आधार पर
Sat, 29 Jan 2022 05:27 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 29 Jan 2022 05:27 PM IST
सार
आगरा के छात्र-छात्राएं कैसे प्रत्याशी और सरकार को चुनना चाहते हैं, इस संबंध में उन्होंने अमर उजाला के साथ अपनी भावनाएं साझा कीं।
विज्ञापन
युवा मतदाता मोहित, चंद्रशेखर और सिमरन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए आगरा के छात्र-छात्राएं उत्साहित हैं। खासतौर वह जो पहली बार मतदाता बने हैं। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित सेठ पदमचंद जैन प्रबंधन संस्थान के बीबीए और एमकॉम के छात्र-छात्राओं का कहना है कि वह जाति और धर्म के नाम पर नहीं, बल्कि प्रत्याशियों के कर्म के आधार पर बटन दबाएंगे।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने कहा कि वह अपना विधायक चुनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। मतदान के दिन का इंतजार कर रहे हैं। वह किसी लालच और भावनाओं में बहकर मतदान नहीं करेंगे। बल्कि प्रत्याशी छवि, व्यवहार और मंशा को देखते हुए मतदान करेंगे।
विज्ञापन
बीबीए पंचम सेमेस्टर के छात्र निखिल शर्मा ने कहा कि वह चाहते हैं कि आगरा सही मायने में स्मार्ट सिटी बने। ऐसे प्रत्याशी को अपना मत देंगे जो शहर और जनता के हित में काम करे। बीबीए तृतीय सेमेस्टर के छात्र मुकुल सिद्धार्थ ने कहा कि वह दलों व प्रत्याशियों को घोषणापत्र को देखकर ही मतदान करेंगे।
विज्ञापन
'लालच में नहीं फंसेंगे, मन का प्रत्याशी चुनेंगे'
बीबीए तृतीय सेमेस्टर के छात्र चंद्रशेखर शर्मा ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दल और प्रत्याशियों की ओर से मतदाताओं को लालच देने का प्रयास किया जाता है। हम लालच में नहीं फंसेंगे, अपने मन का प्रत्याशी चुनेंगे।
'शिक्षा व चिकित्सा पर बात करने वालों को चुनेंगे'
बीबीए पंचम सेमेस्टर के छात्र मोहित चौधरी ने कहा कि समय समाज में शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए जाने की जरूरत है। जो दल और प्रत्याशी शिक्षा व चिकित्सा पर बात करेगा, उसको चुनेंगे। प्रत्याशी का आकलन करने के बाद ही मतदान करेंगे।
'तो करेगा शिक्षा व रोजगार की बात, हम उसके साथ'
बीबीए पंचम सेमेस्टर की छात्रा तनु उपाध्याय ने कहा कि मुझे पहली बार मतदान करने का अवसर मिलेगा। इसे लेकर काफी उत्साहित हूं। जो भी युवाओं की शिक्षा और रोजगार की बात करेगा, हम उसके साथ रहेंगे। मतदान के लिए बाकी लोगों को भी जागरूक कर रही हूं।
'क्षेत्र और जनता से परिचित हो प्रत्याशी'
एमकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा की सिमरन शर्मा ने कहा कि ऐसे प्रत्याशी का चुनाव करूंगी जो अपने क्षेत्र और जनता की समस्याओं से पूरी तरह से परिचित हो। हर व्यक्ति तक उसकी पहुंच होनी चाहिए। जनता की समस्याएं के समाधान के लिए संघर्षरत हो।