फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra will register name in the Guinness Book of world record on foundation day of Uttar Prades

उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराएगा आगरा, यह है तैयारी

Sat, 14 Dec 2019 04:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 14 Dec 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
Agra will register name in the Guinness Book of world record on foundation day of Uttar Prades
ताजमहल
उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस यानी यूपी दिवस पर आगरा नगर निगम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराएगा। स्मार्ट सिटी के तहत प्रदेश में सबसे आगे चल रहे आगरा में 10 हेल्थ सेंटर खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसके लिए नगर निगम ने 50 हजार हेल्थ कार्ड एक ही दिन में बांटने की तैयारी की है। रिकॉर्ड बनाने के लिए आगरा नगर निगम ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से संपर्क भी किया है।
विज्ञापन


यूपी दिवस पर नगर निगम एक साथ 50 हजार लोगों को स्मार्ट हेल्थ कार्ड बांटकर चिकित्सा सुविधा देगा। इसके लिए शहर के सभी 100 वार्डों के पार्षदों से स्मार्ट हेल्थ कार्ड बनवाने वालों की लिस्ट मांगी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद अपने क्षेत्र के जरूरतमंद और गरीबों की सूची उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के भी स्मार्ट हेल्थ कार्ड बनाए जाएंगे, जिन्हें सस्ती दरों पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। 

एमजी रोड पर नगर निगम के प्रवेश द्वार से सटी जगह पर हेल्थ सेंटर बनकर तैयार है, जहां आंखों की टेस्टिंग की शुरूआत हो चुकी है।  इसके अलावा स्मार्ट सिटी के तहत नगर निगम परिसर में 4.31 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक लैब की शुरूआत हो चुकी है। मुंबई के बाद यह देश में दूसरी लैब है, जहां अत्याधुनिक मशीनों से खून की 700 तरह की जांच हो सकती है।
 
आवास विकास में बदला हेल्थ सेंटर का डिजाइन

आवास विकास कॉलोनी में सेंट्रल पार्क की पार्किंग में स्मार्ट सिटी के तहत हेल्थ सेंटर का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन शुक्रवार को इसके ढांचे को बदलने का काम शुरू किया गया। 

यहां एक महीने काम के बाद ढांचा और प्लेटफार्म तैयार किया जा चुका था, लेकिन इसे नगर निगम के एमजी रोड सेंटर की तरह से बनाने के लिए ढांचे में बदलाव किया जा रहा है। सामने की ओर कांच लगाने के लिए डिजाइन बदला गया है।

इन दस स्थानों पर बन रहे हेल्थ सेंटर

नगर निगम, कमला नगर, विजय नगर, अर्जुन नगर, फतेहाबाद रोड, दरेसी, खंदारी, आवास विकास कॉलोनी, सोरों कटरा, ट्रांस यमुना कॉलोनी में हेल्थ सेंटर बन रहे हैं। 

कम रेट पर होगी गरीबों की जांच

नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने बताया कि गरीबों को कम रेट पर अत्याधुनिक तकनीक से जांच और चिकित्सा सुविधाएं स्मार्ट हेल्थ कार्ड के जरिए मिलेंगी। एक साथ शहर के 50 हजार लोगों को हेल्थ कार्ड वितरित किए जाएंगे। नगर निगम समेत शहर में दस जगह इन कार्ड से इलाज कराया जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed