फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra will get this big gift in 2025: Anyone can roam whole city for 60 rupees metro will run till new stations

नए साल 2025 की सौगात: ताजमहल का शहर आगरा घूमने में खर्च होंगे महज 60 रुपये, जानें कहां तक दौड़ेगी मेट्रो

Tue, 24 Dec 2024 03:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Dec 2024 03:22 PM IST
सार

आगरा मेट्रो से 60 रुपये में पूरा शहर घूमा जा सकेगा। नए साल 2025 में आगरा मेट्रो 10 नए स्टेशनों के बीच दौड़ेगी। आगरा मेट्रो के पहले कॉरिडोर में 13 और दूसरे में 14 स्टेशन हैं, जिनका काम नए साल में पूरा हो जाएगा। 

 

विज्ञापन
Agra will get this big gift in 2025: Anyone can roam whole city for 60 rupees metro will run till new stations
आगरा मेट्रो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा  मेट्रो ट्रेन का निर्माण तेजी से चल रहा है। वर्ष 2025 में 10 स्टेशनों तक मेट्रो ट्रेन का संचालन हो जाएगा। मेट्रो 29.4 किमी तक चलेगी। पहले कॉरिडोर में 13 और दूसरे कॉरिडोर में 14 स्टेशन हैं। पहला काॅरिडोर ताज पूर्वी से सिकंदरा तक है। दूसरा कॉरिडोर एलिवेटेड है, जो आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनेगा। पहले कॉरिडोर में ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो चल रही है।
विज्ञापन


2025 जुलाई तक आरबीएस कॉलेज स्टेशन तक मेट्रो चलने लगेगी। चारों स्टेशनों का निर्माण हो गया है। ट्रैक के लिए सुरंग बनाने का कार्य चल रहा है। दोनों कॉरिडोर का निर्माण 8379 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है। दिसंबर 2026 तक मेट्रो के दोनों कॉरिडोर पूरे हो जाएंगे। किराए की बात करें तो 60 रुपये में मेट्रो से पूरा शहर घूम सकेंगे। इससे यातायात सुगम होगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


 

पहली बार चली मेट्रो, तो खुश हुए लोग
आगरा में पहली बार मेट्रो 5 मार्च, 2024 को चली। अभी छह स्टेशनों पर ही मेट्रो ट्रेन का संचालन हो रहा है। इसमें ताज पूर्वी स्टेशन, कैप्टन शुभम गुप्ता स्टेशन, फतेहाबाद रोड स्टेशन, ताजमहल स्टेशन, आंबेडकर चौक स्टेशन और मन:कामेश्वर स्टेशन पर मेट्रो चल रही है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री ने वर्चुअल किया था। मेट्रो ट्रेन चलने से आगरा में यातायात सुगम हो गया है। रोजाना 5 हजार से अधिक यात्री इसमें सफर कर रहे हैं।


 

विकास कार्य और सजावट ने मोहा मन
मेट्रो ट्रेन के चलने से यातायात के साथ ही आगरा की सुंदरता भी निखरी है। विकास कार्य होने से फतेहाबाद रोड की दशा ही बदल गई है। आकर्षक पेंटिंग, डिवाइडर पर हरियाली विकसित की है। विद्युत सजावट भी आकर्षक हुई है। रात में इसकी भव्यता भी देखने को मिल रही है। इसके चलते ये लोकल टूरिस्ट पैलेस बन गया है।


 
विज्ञापन

दोनों कॉरिडोर बनने के बाद बदल जाएगी तस्वीर
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपाेरेशन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय का कहना है कि अभी मेट्रो ट्रेन का कार्य अधूरा है। जब दोनों कॉरिडोर बन जाएंगे तो आगरा की तस्वीर ही बदल जाएगी। 2026 तक इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य है।

 

चारों भूमिगत स्टेशन तैयार, अगले साल शुरू
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि अभी पहले कॉरिडोर के 6 स्टेशन पर ही मेट्रो चल रही है। जुलाई तक एसएन मेडिकल कॉलेज स्टेशन, आगरा कॉलेज स्टेशन, राजामंडी स्टेशन और आरबीएस स्टेशन शामिल हैं।

 

मेट्रो ट्रेन एक नजर में :
8379: करोड़ की है लागत।
29.4 : किमी है मेट्रो ट्रैक।
28: मेट्रो ट्रेनों का होगा संचालन।
06: स्टेशनों पर चल रही है ट्रेन।


 

मेट्रो की राह में ये रोड़े भी आए 
- एनएचएआई की एनओसी के चलते 6 महीने देरी से शुरू हुआ एलिवेटेड स्टेशन का कार्य।
- टनल बोरिंग मशीन की खुदाई से मोती कटरा क्षेत्र में में 151 मकानों में आई दरार।
- मेट्रो ट्रेन के दूसरे कॉरिडोर के एलिवेटेड ट्रैक बनाने के खिलाफ व्यापारियों ने किया था प्रदर्शन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed