{"_id":"64a46252cd9034470004e0a7","slug":"agra-weather-36-4-mm-of-rain-in-agra-weather-will-remain-till-10-july-2023-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सावन के पहले दिन झूमकर बरसे बादल: आगरा में 36.4 मिमी हुई बारिश, 10 जुलाई तक रहेगा ऐसा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के पहले दिन झूमकर बरसे बादल: आगरा में 36.4 मिमी हुई बारिश, 10 जुलाई तक रहेगा ऐसा मौसम
Wed, 05 Jul 2023 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:01 AM IST
सार
सावन के पहले दिन हुई झमाझम बारिश के बाद तापमान गिर गया, तो वहीं उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार 10 जुलाई तक बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
आगरा में सावन के पहले ही दिन में बादल झूमकर बरसे। मंगलवार की दोपहर 12 बजे के बाद तेजी से काले बादल छा गए और करीब डेढ़ बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। एक घंटे में 36.4 मिमी बारिश हुई। बारिश से तापमान गिरा और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार 10 जुलाई तक बारिश की संभावना बनी हुई है और बादल छाए रहेंगे।
ये भी पढ़ें - UP: कमरे में घात लगाए बैठा था भयानक जीव, देखते ही कांप गए घरवाले; बचाव के लिए बुलाई टीम
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: कमरे में घात लगाए बैठा था भयानक जीव, देखते ही कांप गए घरवाले; बचाव के लिए बुलाई टीम
विज्ञापन
मानसून की बारिश के बाद तीन दिनों से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था। घर से बाहर निकलते ही पसीना-पसीना हो रहे थे। मंगलवार की सुबह गर्मी और उमस रही पर इसके बाद 12 बजे से मौसम में बदलाव हुआ। बादल छाए और तेज हवा के साथ दोपहर डेढ़ बजे हल्की बौछार पड़ने लगी। थोड़ी देर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई, जो एक घंटे तक रही।