फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra vikas pradhikaran remove illegal construction nagar nigam land Capture BY mafia

आगराः नगर निगम की बेशकीमती जमीन पर कब्जा, एडीए ने ढहाए अवैध निर्माण

Fri, 18 Oct 2019 02:27 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 18 Oct 2019 02:27 PM IST
विज्ञापन
agra vikas pradhikaran remove illegal construction nagar nigam land Capture BY mafia
अवैध निर्माण ध्वस्त करतीं जेसीबी मशीन - फोटो : अमर उजाला
सिकंदरा में बाबरपुर रोड पर नगर निगम की बेशकीमती 650 वर्गमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया गया। बाबरपुर रोड पर भावना इस्टेट के नजदीक इस जमीन पर फार्म हाउस बना लिया गया। 
विज्ञापन


इस संबंध में रिपोर्ट मिलने पर गुरुवार को सहायक नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला अपने साथ प्रवर्तन दल के प्रभारी कर्नल (रिटायर्ड) एके सिंह के साथ पैमाइश कराने पहुंचे। जमीन की पैमाइश के बाद लाल रंग से निशान लगवाए। यहां चक रोड पर भी कब्जा मिला।
विज्ञापन


अवैध कब्जा करने वालों के नाम साइट पर मिला चौकीदार बता नहीं पाया। चौकीदार के मुताबिक जमीन के मालिक पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। शुक्रवार को अवैध कब्जा धारक को नोटिस जारी कर जमीन खाली कराने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदरा से कैलाश मोड़ तक हटवाए अतिक्रमण
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की पैमाइश के बाद सिकंदरा चौराहे से कैलाश मोड़ तक अवैध कब्जे हटवाए गए। हाईवे के दोनों ओर अतिक्रमण मिले। सब्जी, फल, कपड़ा, पेंट आदि की दुकानों को हटाया गया।

अग्रवाल रेडीमेड एंड क्लॉथ स्टोर से 27 नग कंबल जब्त कर नगर निगम के निर्माण स्टोर में जमा कराए गए। ठेल वालों और दुकानदारों को अतिक्रमण करने पर भारी जुर्माने की चेतावनी दी गई।

सहायक नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला ने बताया कि साइट पर चौकीदार मिला था, जिसने अवैध कब्जाधारकों के नाम भी नहीं बताए हैं। अवैध रूप से कब्जा की गई जमीन की पैमाइश कराई गई है। यह पूरी जमीन खाली कराने की कार्रवाई कर रहे हैं।

एडीए ने अवैध रूप से हो रहे निर्माण को किया ध्वस्त
आगरा विकास प्राधिकरण की टीम ने अवैध रूप से किए जा रहे निर्माण को ध्वस्त करा दिया। गुरुवार को आगरा विकास प्राधिकरण की टीम अधीक्षण अभियंता त्रिलोकी नाथ के नेतृत्व में शाहगंज वार्ड के मौजा पथौली, चाहर कांपलेक्स सौ फुटा वायु विहार रोड पर पहुंची।

जहां सौ वर्गमीटर के भूखंड पर जैसमीन पत्नी हाजी शकील अहमद ने एक भवन का निर्माण किया था। निर्माण डेढ़ मंजिल तक पहुंच गया था। टीम ने भवन को ध्वस्त किया। साथ ही भवन स्वामी को भविष्य में अवैध रूप से निर्माण करने पर कठोर कार्रवाई की हिदायत दी।

बताते चले कि अवैध रूप से हो रहे निर्माण की शिकायत जनवरी 2018 में दर्ज हुई थी। तब से जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद गुरुवार को कार्रवाई की गई। इस दौरान अवर अभियंता बिजेंद्र सिंह, पंकज शुक्ला, रनवीर सिंह, यूएन पांडेय मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed