फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra vikas

शहर के विकास पर खर्च होंगे 42 करोड़

Sat, 12 Nov 2016 01:15 AM IST
शहर के विकास पर खर्च होंगे 42 करोड़
शहर के विकास पर खर्च होंगे 42 करोड़ Updated Sat, 12 Nov 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
agra vikas
agra
शहर के विकास और सुंदरीकरण पर आगामी दिनों में 42 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मंडलायुक्त चंद्रकांत की अध्यक्षता में हुई अवस्थापना निधि की बैठक में इस पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कमिश्नरी के लघु सभागार में हुई बैठक में नगर निगम द्वारा कुल 81 करोड़ रुपये के प्रस्ताव किए गए। इसमें से 42 करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर सहमति बनी। इस निधि से शहर की सड़कों, जलापूर्ति, सीवरेज, स्ट्रीट लाइटों तथा सुंदरीकरण के कार्यों पर खर्च की जाएगी। नगर निगम द्वारा अवस्थापना निधि से सड़कों और नालियों का मरम्मत प्रस्ताव तैयार किया गया। मंडलायुक्त ने इसमें प्राथमिकताओं के आधार पर कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। सड़कों के निर्माण और स्ट्रीट लाइट लगाने पर जोर दिया गया। 
विज्ञापन

इस दौरान विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त इंद्रविक्रम सिंह ने बताया कि एलईडी लाइटों की स्थापना होने से विद्युत खपत में कमी आएगी। बैठक में जिलाधिकारी गौरव दयाल, एडीए उपाध्यक्ष अजय यादव, अपर आयुक्त पीके अग्रवाल, एडीएम सिटी धर्मेंद्र सिंह, नगर निगम के मुख्य अभियंता तरुण शर्मा, पीडब्ल्यूडी, जलकल आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
साइट सी के उद्यमियों को मिलेगी राहत
आगरा। शास्त्रीपुरम योजना के अंतर्गत सिकंदरा साइट सी तथा इसके आसपास के क्षेत्र बारिश के पानी के भराव से मुक्त होंगे। इससे उद्यमियों को राहत मिलेगी। शुक्रवार को जिलाधिकारी गौरव दयाल की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय पर जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक संपन्न हुई। इसमें लंबित प्रकरणों पर चर्चा हुई। बताया गया कि सिकंदरा साइट सी तथा आसपास के क्षेत्रों में बारिश के दिनों में काफी जलभराव हो जाता है। इस समस्या के समाधान के लिए आगरा-मथुरा रेलवे लाइन के क्रॉसिंग संख्या 504 सी के निकट हाईवे के चैनेज 189.5 किमी पर बॉक्स कलवर्ट के निर्माण कराया जाएगा। डीएम अधीनस्थ अधिकारियों को आगामी वर्षा ऋतु से पहले ये कार्य कराने का आदेश दिया। बैठक में एनएचएआई, एडीए, रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर, राज्य औद्योगिक विकास निगम लि. आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed