{"_id":"64039c3ad6bca4b7b206d593","slug":"agra-uproar-over-the-death-of-a-rickshaw-puller-in-an-accident-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra : हादसे में रिक्शा चालक की मौत पर हंगामा, शव रखकर लगाया जाम, पुलिस को आरोपी की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra : हादसे में रिक्शा चालक की मौत पर हंगामा, शव रखकर लगाया जाम, पुलिस को आरोपी की तलाश
Sun, 05 Mar 2023 01:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 05 Mar 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद रोड के कलाल खेरिया पर शनिवार सुबह रिक्शा चालक की हादसे में मौत हो गई। रात तकरीबन 9:30 परिजन ने तोरा चौकी के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के पहुंचने पर मुआवजे की मांग की। लोगों को हटाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। डीसीपी सिटी विकास कुमार के आश्वासन के बाद लोग माने।
विज्ञापन
कलाल खेरिया निवासी अजय कुमार, उम्र 40 वर्ष, मोटर रिक्शा पर परचून का सामान बेचते थे। शनिवार सुबह 11:00 बजे रोजाना की तरह वह घर से परचून का सामान बेचने के लिए निकले। ट्रैक्टर की टक्कर से उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रात करीब 9:00 मृतक अजय का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। परिजन और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर रोड को जाम कर दिया।
विज्ञापन
जाम की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने लोगों को हटाने का प्रयास किया लेकिन वह कार्रवाई की मांग और मुआवजे को लेकर उड़ गए पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास किया तो महिलाओं से खींचतान हो गई बाद में पुलिस ने लाठियां चलाई तब लोगों को हटाया जा सका।
विज्ञापन
डीसीपी सिटी विकास कुमार ने आश्वासन दिया और ढाई घंटे बाद परिजनों को घर भेजा। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग की है। डीसीपी सिटी ने बताया कि रिक्शा चालक की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हुई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। परिजन को समझा-बुझाकर शांत कर दिया गया है।