{"_id":"5ec1731b8c52a9116e670435","slug":"agra-up-uttar-pradesh-coronavirus-latest-news-update-four-more-cases-of-covid-19-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में चार और कोरोना संक्रमित मिले, 46 स्वस्थ होकर घर पहुंचे, सक्रिय मामले 233","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में चार और कोरोना संक्रमित मिले, 46 स्वस्थ होकर घर पहुंचे, सक्रिय मामले 233
Mon, 18 May 2020 12:31 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 18 May 2020 12:31 AM IST
सार
- आगरा में अब तक 547 मरीज ठीक हो चुके
- स्वस्थ होने की दर 68 के करीब पहुंची
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में रविवार को चार और कोरोना संक्रमित मिले। अब संक्रमितों की संख्या 807 हो गई है। एक बुजुर्ग की मौत को हो गई, निजी लैब की जांच में उसकी पॉजिटिव रिपोर्ट आई हैं। उधर, 46 और मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। अब तक 547 मरीज डिस्चार्ज हो गए हैं।
ताजनगरी में कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 67.96 हो गई है। नई डिस्चार्ज पॉलिसी में कम लक्षण वाले मरीजों को 12 दिन बाद ही घर भेजा जा सकता है। इससे ठीक होने की दर और बढ़ सकती है, क्योंकि कई की पहली रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में अब 233 मामले हैं।
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि अब तक 10741 सैंपल लिए जा चुके हैं। 807 संक्रमित मिले। इनमें से 547 ठीक हुए हैं। अच्छी बात यह है कि रिकवरी दर लगातार बेहतर होती जा रही है। पिछले कुछ दिनों में संक्रमण की रफ्तार भी कम हुई है। अब पूरा फोकस उन मोहल्लों पर किया जा रहा है जहां से नए मरीज आए हैं। इनमें एक -एक घर की मॉनीटरिंग की जा रही है।

1256 का स्वास्थ्य परीक्षण
हॉटस्पॉट एरिया में कैंप लगाकर 1256 मरीज देखे गए। इन मरीजों का शुगर लेवल और ब्लडप्रेशर बढ़ा मिला। लाल दाने, खुजली की परेशानी के भी मरीज मिले। राहत की बात यह रही कि एक में भी कोरोना के लक्षण नहीं मिले।
जिलाधिकारी ने सिरकी मंडी में लगे कैंप का निरीक्षण कर हाल भी देखा। स्वास्थ्य विभाग ने बजीरपुरा, आवास विकास कॉलोनी, भगवान टॉकीज, सिरकी मंडी, मारुति एस्टेट, ढोलीखार, तोपखाना, आजमपाड़ा, रसूलपुर, ककरैठा, जगदीशपुरा, मेहताब बाग, धूलियागंज, राजा की मंडी, नगला बूढ़ी में कैंप लगाकर मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। इसमें 661 पुरुष, 507 महिला और 88 बच्चे शामिल रहे।
इनमें सबसे ज्यादा त्वचा रोग के मरीज मिले हैं। इनमें लाल दाने, चकत्ते, हाथों की त्वचा शुष्क होने की परेशानी मिली। 10 का ब्लडप्रेशर और 13 मरीजों का शुगर लेवल बढ़ा मिला। नोडल प्रभारी डॉ. संजीव बर्मन ने बताया कि सभी की थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई, लोगों से घरों में रहने को कहा गया।