फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra UP (Uttar Pradesh) Coronavirus Latest News Update: 42 more patients discharge from hospitals

राहत की खबर: आगरा में आधे से ज्यादा कोरोना संक्रमित हुए ठीक, अब 328 सक्रिय मामले

Sat, 16 May 2020 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 May 2020 12:15 AM IST
सार

  • मई के पहले सप्ताह में 199 संक्रमित मिले। 
  • दूसरे सप्ताह में 111 कोरोना संक्रमित बढ़े।

विज्ञापन
Agra UP (Uttar Pradesh) Coronavirus Latest News Update: 42 more patients discharge from hospitals
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मई का दूसरा सप्ताह आगरा के लिए राहत भरा रहा। जहां एक तरफ कोरोना संक्रमितों का ग्राफ तेजी से नीचे गिरा, तो दूसरी तरफ ठीक होने वाले मरीजों का ग्राफ तेजी से ऊपर बढ़ा। शुक्रवार दोपहर को 42 और लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। इन्हें मिलाकर अब तक आधे से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन


जिले में अब तक 789 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 431 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। 27 लोगों की मौत भी हो चुकी है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि जिले में अब 328 सक्रिय मामले हैं। 46 और मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन्हें भी जल्द डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन



अप्रैल से लगातार मिल रहे हैं मरीज

ताजनगरी में एक अप्रैल से लगातार कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। एक भी दिन ऐसा नहीं गया, जिस दिन संख्या में इजाफा न हुआ हो। मई के पहले सप्ताह में संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई। मई के पहले सात दिनों में 199 संक्रमित मिले। दूसरा सप्ताह राहत लेकर आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

8 से 14 मई (छह दिन) तक 111 मरीज बढ़े। राहत की बात यह है कि इस दौरान लगातार संक्रमितों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई। सबसे कम चार मरीज गुरुवार को मिले। यह आंकड़ा मई के 14 दिनों में सबसे कम है। सबसे ज्यादा 54 मरीज तीन मई को मिले थे। 

 
मई में मिले कोरोना संक्रमित
पहला सप्ताह
01 मई- 22 
02 मई- 42
03 मई- 54 
04 मई- 24 
05 मई- 19
06 मई- 27 
07 मई- 11
कुल-     199 संक्रमित


दूसरा सप्ताह
08 मई- 28
09 मई- 37
10 मई- 13 
11 मई- 09 
12 मई- 12 
13 मई- 08 
14 मई- 04
कुल  -  111
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed