फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra up news: three miscreants arrested in police encounter

आगरा: बीच सड़क पर लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़, फायरिंग से फैली दहशत, तीन गिरफ्तार

Sat, 22 Aug 2020 12:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Aug 2020 12:30 AM IST
सार

  • एटा के ट्रांसपोर्टर को लूटने आए थे छह बदमाश, गोली लगने से एक हुआ घायल, एक घायल सहित तीन बदमाश फरार

विज्ञापन
agra up news: three miscreants arrested in police encounter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में एटा के ट्रांसपोर्टर जय सिंह से 9.50 लाख रुपये लूटने आए बदमाशों को शुक्रवार को कैलाशपुरी में क्राइम ब्रांच ने घेर लिया। पुलिस के ललकारने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बीच सड़क फायरिंग से अफरातफरी मच गई। ट्रैफिक रुक गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने भी गोलियां चला दीं। इसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। एक घायल बदमाश सहित तीन को बाइक फिसलने के दौरान पकड़ लिया, जबकि एक घायल सहित तीन भागने में सफल रहे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन



थाना हरीपर्वत के निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अलीगढ़ के अकराबाद निवासी लोकेंद्र यादव, एटा के जलेसर निवासी मनोज उर्फ भीमा और खंदौली के गांव बांस मोहन सहाय निवासी वेदांश हैं। लोकेंद्र यादव के एक पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदार को लूटने की योजना बनाई थी

पुलिस की पूछताछ में आरोपी लोकेंद्र ने बताया कि एटा के थाना पिलुआ के गांव गुलाबपुरा निवासी जय सिंह ट्रांसपोर्ट व्यवसायी हैं। वह उसका रिश्तेदार भी है। उसे सूचना मिली थी कि जय सिंह को ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक की बाडी बनवानी है। 

इसके लिए साढ़े तीन लाख रुपये लेकर शुक्रवार को जा रहा है। इसके अलावा छह लाख रुपये बैंक से निकालता। इस तरह से उसके पास साढ़े नौ लाख रुपये हो जाते। लोकेंद्र ने अपने साथियों के साथ उसे लूटने की योजना बनाई। लोकेंद्र पूर्व में पेट्रोल पंप पर लूट कर चुका है।  

दो बाइकों पर थे छह बदमाश 

निरीक्षक अजय कौशल के मुताबिक, बदमाशों को जानकारी थी कि जय सिंह कैलाशपुरी होता हुआ निकलेगा। इस पर पीछा करते हुए आ रहे थे। पुलिस को मुखबिर से बदमाशों के आने की जानकारी मिल गई थी। इस पर क्राइम ब्रांच ने भी घेराबंदी कर ली। बदमाश दो बाइक पर छह थे। पुलिस ने सभी को घेर लिया। 

इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी फायरिंग की। बीच सड़क फायरिंग से अफरातफरी मच गई। ट्रैफिक भी रुक गया। पुलिस के घेरने पर एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों की बाइक फिसल गई। इस पर तीन बदमाशों को पकड़ा। इनमें लोकेंद्र गोली लगने से घायल हो गया था। दूसरी बाइक पर सवार बदमाश भाग निकले। 

घायल बदमाश सहित तीन की तलाश में चेकिंग 

पुलिस ने बताया कि लोकेंद्र गैंग का सरगना है। उसके तीन साथी बबलू उर्फ मामा, मोहन सहित एक अन्य फरार हो गए। इनमें एक बदमाश के गोली भी लगी है। वह बाइक से भागे थे। इस पर वायरलेस से सभी थानों की पुलिस को अलर्ट किया गया। चेकिंग के निर्देश दिए गए। मगर, वह हाथ नहीं आ सके। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कर रही है। बदमाश लोहामंडी होते हुए निकल गए। 

चांदी लुटेरों की तलाश में थी पुलिस 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोठी मीना बाजार में चांदी लूटने वाले बदमाशों के बारे में पुलिस सर्विलांस से पड़ताल में लगी थी। तभी लोकेंद्र के गैंग के बारे में पता चल गया। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed