Corona in Agra: आगरा के लिए राहत की खबर, चार दिन में 4532 लोगों का एंटीजन टेस्ट, मात्र 14 कोरोना संक्रमित मिले
- हॉटस्पॉट और 28 स्वास्थ्य केंद्रों पर ये टेस्ट कराए गए
- देहात के छह और शहर के आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के हॉटस्पॉट क्षेत्रों और 28 स्वास्थ्य केंद्रों में चार दिनों में 4,532 लोगों के एंटीजन टेस्ट कराए गए। इसमें से केवल 14 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें से पांच लोग होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने देहात के 18 और शहर के 10 शहरी केंद्रों के अलावा हॉटस्पॉट में कराए सर्वे में बुखार, खांसी, सांस लेने में परेशानी बताने वाले लोगों की जांच की। देहात के छह और शहर के आठ लोग संक्रमित मिले। नौ लोगों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
संबंधित खबर: कोरोना संक्रमणः प्रदेश में नौवें स्थान पर पहुंचा आगरा, 24 घंटे में 1586 जांच, मिले 27 मरीज
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि हॉटस्पॉट और स्वास्थ्य केंद्रों पर अभी तक किए एंटीजन टेस्ट में 14 संक्रमित मरीज मिले हैं। सर्वे टीम को जो भी संदिग्ध प्रतीत होता है, उसकी मौके पर ही जांच कराई जा रही है।
लोग हुए जागरूक, खुद कराने आ रहे जांच
संक्रमण को लेकर अब लोगों में जागरूकता बढ़ी है। बुखार, जुकाम, खांसी, सांस लेने में परेशानी होने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने पहुंच रहे हैं। एंटीजन जांच भी करा रहे हैं। केंद्रों पर लोग पत्नी, बच्चों तक को जांच कराने लेकर आ रहे हैं।
जिले में अब तक 41,544 लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें 1,652 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें 1,358 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि 97 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों के मामले में अब आगरा प्रदेश में नौवें पायदान पर है।
प्रदेश में नौवें नंबर पर आगरा
कोरोना संक्रमण के मामले में ताजनगरी की रैंक गिरना सुखद संकेत है। कभी प्रदेश में टॉप पर रहे आगरा को अब अन्य जिले पछाड़ रहे हैं। संक्रमण बढ़ने के मामले में सूबे की राजधानी लखनऊ नंबर वन है। जबकि नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर, वाराणसी, मेरठ में संक्रमण लगातार बढ़ रहा है।