फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Up News: Father brutally beat to ten year old son video goes viral on social media

आगरा: गेहूं चोरी करने पर 10 साल के बेटे को उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटा, पिता गिरफ्तार

Sat, 08 Aug 2020 09:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Aug 2020 09:46 PM IST
सार

  • पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Agra Up News: Father brutally beat to ten year old son video goes viral on social media
बेटे को पीटा पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले में घर से गेहूं चोरी करने पर मासूम बेटे को पिता ने ऐसी सजा दी, जिसे देखकर लोगों का कलेजा कांप गया। पिता ने बेटे को रस्सी से बांधकर उल्टा लटकाया। इसके बाद उसे बेरहमी से पीटा। बेरहम पिता की करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


मामला जगनेर थाना क्षेत्र के गांव मेवली का है। गांव निवासी गुड्डू खां का 10 वर्षीय बेटा शुक्रवार को अपने घर से गेहूं चुराकर दुकान पर कुछ सामान लेने गया था। इसकी जानकारी जब पिता गुड्डू को हुई तो आग बबूला हो गया। उसने बेटे को रस्सी से बांधकर कमरे के बाहर खिड़की से उल्टा लटका दिया। इसके बाद डंडे से बुरी तरह पीटने लगा।  
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- 'मैं तुम्हें चाहती हूं, तुम भी मुझे चाहते हो न...' डॉक्टर दीप्ति की मौत की कहानी, पन्नों की जुबानी
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग जुट गए। उन्होंने गुड्डू खां को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वो 10 मिनट तक बेटे को पीटता रहा। इसके बाद उसे नीचे उतारा। इस दौरान वहां मौजूद किसी ग्रामीण ने मोबाइल से घटना का वीडियो बना लिया। शनिवार सुबह यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।



घटना के संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक कुशलपाल सिंह ने बताया कि एक बच्चे की पिटाई का वीडियो सामने आया है। जांच के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की तरफ से उसके खिलाफ बाल उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उधर, ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी की पत्नी मायके रह रही है। बेटा उसके साथ यहां रहता है।


यह भी पढ़ें-
एयर इंडिया विमान हादसा: मथुरा के को-पायलट अखिलेश कुमार की मौत, परिवार में मचा कोहराम
विमान हादसा: बच्चे के जन्म से पहले दुनिया छोड़ गए अखिलेश, 10 दिन बाद होनी है पत्नी की डिलीवरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed