{"_id":"60b24cd78ebc3e29c026374f","slug":"agra-up-air-pollution-level-news-agra-air-quality-index-aqi-improves","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा की आबोहवा में सुधार: शनिवार को साल की सबसे अच्छी रही हवा, देश में पांचवां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा की आबोहवा में सुधार: शनिवार को साल की सबसे अच्छी रही हवा, देश में पांचवां स्थान
Sun, 30 May 2021 12:02 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 30 May 2021 12:02 AM IST
सार
आगरा में शनिवार को इस साल की सबसे अच्छी हवा की गुणवत्ता दर्ज की गई। देश में सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में आगरा पांचवें स्थान पर रहा, जबकि प्रदेश में दूसरे स्थान।
विज्ञापन
ताजमहल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के मुताबिक ताजनगरी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एयर क्वालिटी इंडेक्स-एक्यूआई) 33 दर्ज किया गया। इससे पहले बीते साल 24 जुलाई को एक्यूआई केवल 24 तक रहा था, जो साल में सबसे अच्छा था। देश में आगरा इस मामले में पांचवां और प्रदेश में दूसरा शहर रहा, जबकि इससे पहले मई में ही आगरा देश के सबसे खराब हवा वाले शहरों में टॉप-5 में बना हुआ था।
विज्ञापन
संजय प्लेस स्थित आटोमेटिक मॉनीटरिंग स्टेशन पर पिछले 24 घंटों में एकत्र आंकड़ों के आधार पर सीपीसीबी द्वारा आगरा में वायु गुणवत्ता की स्थिति पर जारी रिपोर्ट में कहा गया कि आगरा में हवा की गुणवत्ता का सूचकांक शनिवार को महज 33 रहा जो इस साल में सबसे अच्छा है।
विज्ञापन
इस साल इससे पहले 22 मई को एयर क्वालिटी इंडेक्स 44 रहा था, लेकिन सप्ताह भर के अंदर ही एक्यूआई में हवा और उमस के साथ कई कारकों से प्रदूषण स्तर में कमी दर्ज की गई। अति सूक्ष्म कणों की अधिकतम मात्रा 75 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक रही, जबकि न्यूनतम मात्रा केवल 12 रही।
विज्ञापन
शनिवार को यह रहा हवा का हाल
तत्व न्यूनतम औसत अधिकतम
नाइट्रोजन डाइक्साइड 4 7 15
ओजोन 17 18 20
पीएम (2.5) 12 32 75
इन शहरों में रही सबसे अच्छी हवा
शहर - एक्यूआई
गदाग - 15
दमोह - 19
वाराणसी - 27
मेडीकेरी - 29
कोझीकोड - 33
मैसूर - 36
ये है एयर क्वालिटी इंडेक्स के मानक
एक्यूआई 0 से 50 तक अच्छी
एक्यूआई 51 से 100 तक संतोषजनक
एक्यूआई 101 से 200 तक मध्यम
एक्यूआई 201 से 300 तक खराब
एक्यूआई 301 से 400 तक बहुत खराब
एक्यूआई 401 से 500 तक खतरनाक
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
तत्व न्यूनतम औसत अधिकतम
नाइट्रोजन डाइक्साइड 4 7 15
ओजोन 17 18 20
पीएम (2.5) 12 32 75
इन शहरों में रही सबसे अच्छी हवा
शहर - एक्यूआई
गदाग - 15
दमोह - 19
वाराणसी - 27
मेडीकेरी - 29
कोझीकोड - 33
मैसूर - 36
ये है एयर क्वालिटी इंडेक्स के मानक
एक्यूआई 0 से 50 तक अच्छी
एक्यूआई 51 से 100 तक संतोषजनक
एक्यूआई 101 से 200 तक मध्यम
एक्यूआई 201 से 300 तक खराब
एक्यूआई 301 से 400 तक बहुत खराब
एक्यूआई 401 से 500 तक खतरनाक
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
आगरा में शनिवार को इस साल की सबसे अच्छी हवा की गुणवत्ता दर्ज की गई। देश में सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में आगरा पांचवें स्थान पर रहा, जबकि प्रदेश में दूसरे स्थान।