{"_id":"5df4bf098ebc3e87ba6440a5","slug":"agra-university-s-main-exams-will-start-from-march-2","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो मार्च से शुरू होंगी विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं, इस तारीख तक जरूर भर दें फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मार्च से शुरू होंगी विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं, इस तारीख तक जरूर भर दें फार्म
Sat, 14 Dec 2019 04:22 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 14 Dec 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने मुख्य परीक्षा-2020 के लिए परीक्षा केंद्र तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दो मार्च, 2020 से विश्वविद्यालय की स्नातक और स्नातकोत्तर की मुख्य परीक्षाएं प्रस्तावित हैं।
शुक्रवार को जेपी सभागार में हुई बैठक में परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा दो मार्च 2020 से शुरू होगी। परीक्षा का कार्यक्रम जल्द घोषित किया जाएगा। परीक्षा फॉर्म भरने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों और निदेशकों से निर्धारित फार्मेट पर सूचनाएं मांगी गई हैं। कॉलेजों से नैक कराने के बारे में भी पूछा गया है।

इसमें अनुमोदित प्राचार्य का नाम, शिक्षकों की संख्या, सीसीटीवी कैमरे और वाइस रिकार्डर कैमरा लगे कक्षों की संख्या, कॉलेज में इंटरनेट की व्यवस्था, गत तीन वर्षों में नकल में पकड़े जाने की स्थिति, महिला और पुरुष शौचालयों की स्थिति, कॉलेज के पास स्थित गत वर्ष के तीन नोडल सेंटरों के नाम सहित अन्य सूचनाएं मांगी गई हैं। निर्धारित फार्मेट पर एक हफ्ते के अंदर परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में जानकारी उपलब्ध करानी है।
सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों की आईडी पर नहीं डाले फार्म
मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षा फार्म 12 दिसंबर से भरे जाने लगे हैं। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों की लॉगइन आईडी पर परीक्षा फार्म 13 दिसंबर को भी अपलोड नहीं किया गया। परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर निर्धारित की गई है।