{"_id":"6731c0c790d30fb3f30181af","slug":"agra-university-s-goods-worth-lakhs-of-rupees-went-missing-former-director-of-iet-faculty-raised-questions-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा विश्वविद्यालय का लाखों रुपये का सामान हुआ गायब, आईईटी संकाय के पूर्व निदेशक ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा विश्वविद्यालय का लाखों रुपये का सामान हुआ गायब, आईईटी संकाय के पूर्व निदेशक ने उठाए सवाल
Mon, 11 Nov 2024 02:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:01 PM IST
सार
नैक के निरीक्षण से पहले इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से काफी सामान हटा दिया गया था। ये सामान सुल्तान गंज की पुलिया परिसर में रखवाया गया, लेकिन वहां से सामान अब गायब है।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के पूर्व निदेशक ने रजिस्ट्रार को पत्र लिखा है। उन्होंने लाखों रुपये का सामान गायब होने की शिकायत रजिस्ट्रार से की है। मामले में जांच और कार्रवाई की मांग की है।
आईईटी के पूर्व निदेशक प्रो. वीके सारस्वत वर्तमान में डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस के हैड हैं। उन्होंने रजिस्ट्रार राजेश यादव को लिखित शिकायत में आईईटी की लैब से महंगे उपकरण गायब होने की बात लिखी है। उनका कहना है कि नैक टीम के निरीक्षण के नाम पर मैकेनिकल और इलेक्ट्रोनिक्स लैब के वॉटर कूलर्स, यूपीएस यूनिट, एसी यूनिट, कंप्यूटर एक्सेसरीज और फर्नीचर को हटा दिया गया था।
ये सारा सामान सुल्तान गंज की पुलिया परिसर पर रखवाया गया। प्रो. सारस्वत का कहना है कि सुल्तानगंज की पुलिया परिसर में सिर्फ टूटा फूटा फर्नीचर ही बचा है। बाकी का सारा सामान वहां से गायब हो चुका है। जबकि अगर कोई उपकरण खराब होता है, तो उसे हटाने की एक पूरी प्रक्रिया होती है। यूनिवर्सिटी रिकॉर्ड्स में दर्ज करना होता है।