फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University Preparation for distribution of 90 thousand degrees and mark sheets

Agra University: 90 हजार डिग्री व अंकतालिकाएं बांटे जाने की तैयारी, चलाया जाएगा अभियान

Mon, 06 Feb 2023 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 Feb 2023 12:02 AM IST
सार

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि वर्ष 2015 से 2021 तक डिग्री और अंकतालिकाओं के वितरण के लिए चार बार अभियान चलाया जा चुका है।

विज्ञापन
Agra University Preparation for distribution of 90 thousand degrees and mark sheets
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन 90 हजार डिग्री और अंकतालिकाएं बांटने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए फिर से अभियान चलाया जाएगा। जल्द इसका कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि वर्ष 2015 से 2021 तक डिग्री और अंकतालिकाओं के वितरण के लिए चार बार अभियान चलाया जा चुका है। अभी भी कुछ कॉलेज अंकतालिकाएं व डिग्रियां नहीं ले गए हैं। वहीं, बीएड व अन्य पाठ्यक्रमों के परिणाम आ गए हैं। इनकी भी डिग्री व अंकतालिकाएं अभियान में वितरित की जाएंगी। कॉलेज कोड के अनुरूप कॉलेजों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कॉलेजों को डिग्री व अंकतालिकाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। कॉलेज को भी छात्र-छात्राओं को डिग्री व अंकतालिकाएं निशुल्क ही उपलब्ध कराई जानी हैं। रुपये लिए जाने की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed