फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University Introduces Self-Center Exams Debars 33 Colleges

Agra University: सेल्फ सेंटर पर होंगी परीक्षाएं, 33 कॉलेज एक साल के लिए डिबार; आगरा विवि का बड़ा फैसला

Thu, 16 Apr 2026 09:36 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 16 Apr 2026 09:36 AM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय ने नकल और अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए सेल्फ सेंटर पर परीक्षाएं कराने का फैसला लिया है। आगरा समेत चार जिलों के 33 कॉलेजों को एक साल के लिए डिबार किया गया, जबकि छात्र नेताओं ने सूची सार्वजनिक करने की मांग उठाई।

विज्ञापन
Agra University Introduces Self-Center Exams Debars 33 Colleges
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में सम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बुधवार को जारी निर्देश में बताया कि परीक्षाएं स्वकेंद्र (सेल्फ सेंटर) पर कराई जाएंगी। साथ ही शासन की मंशा के अनुरूप बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ योजना के तहत संबंधित महाविद्यालयों की छात्राओं को स्वकेंद्र की सुविधा प्रदान की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत संचालित बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी एवं एमकॉम (दिसंबर 2025) की परीक्षाओं में सामूहिक नकल और अनियमितता पाए जाने पर परीक्षा समिति ने ये निर्णय लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

डिबार कॉलेज पर भी कार्रवाई
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि आगरा के 14, फिरोजाबाद के 7, मथुरा के 6 और मैनपुरी के 6 महाविद्यालयों को एक वर्ष के लिए परीक्षा संबंधी कार्यों से डिबार घोषित किया गया है। इन महाविद्यालयों के खिलाफ आगे की कार्रवाई के आदेश जारी किए जाएंगे। वहीं, बुधवार को छात्र नेताओं ने परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पहुंचकर डिबार महाविद्यालयों की सूची सार्वजनिक करने की मांग की।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि परीक्षा नियंत्रक से डिबार कॉलेजों के केंद्रों की जानकारी मांगी गई, लेकिन उन्होंने जानकारी नहीं दी। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि आरटीआई के माध्यम से आवेदन करें तब ही सूची उपलब्ध कराई जाएगी और केंद्रों के नाम भी साझा नहीं किए गए। छात्र नेताओं का कहना है कि वार्ता के दौरान ही अधिकारी बीच में उठकर चले गए, जिससे बातचीत अधूरी रह गई। इस दौरान निरवेश शर्मा और अंकुश गौतम भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed