फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University: 56 thousand graduate mark sheets ready will be uploaded on Digi Locker

Agra University: स्नातक की 56 हजार अंकतालिका तैयार, डिजी लॉकर पर होंगी अपलोड

Mon, 30 Jun 2025 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 30 Jun 2025 09:56 AM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय की परास्नातक की अंकतालिका-डिग्री बनाने का कार्य अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगा। इन्हें डीजी लॉकर पर अपलोड किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
Agra University: 56 thousand graduate mark sheets ready will be uploaded on Digi Locker
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने 2024-25 सत्र के स्नातक की अंकतालिकाएं तैयार कर ली हैं। इनका वितरण जुलाई के मध्य से किया जाएगा। डिग्री भी बनाई जा रही हैं। ये कार्य पूरा होने के बाद अंकतालिका और डिग्री को डिजी लॉकर पर भी अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन

 

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि बीते सत्र स्नातक अंतिम वर्ष में करीब 56 हजार विद्यार्थी हैं। इनकी अंकतालिकाएं बन गई हैं। इनमें किसी तरह की कोई त्रुटि तो नहीं है, इसका आकलन किया जा रहा है। इन सभी छात्रों की डिग्री भी बनाई जा रही हैं। दो सप्ताह में ये भी तैयार हो जाएंगी। इसके बाद इनका वितरण शुरू किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए विश्वविद्यालय परिसर में ही काउंटर लगाए जाएंगे। परास्नातक अंतिम वर्ष में 12 हजार से अधिक छात्र हैं, इनकी अंकतालिका-डिग्री बनाने का कार्य भी अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगा। इस तरह से जुलाई के अंत तक स्नातक और परास्नातक के छात्रों को अंकतालिकाएं और डिग्री मिल जाएंगी। इनको डिजी लॉकर में भी अपलोड किया जाएगा। इससे कोई भी छात्र इनका ऑनलाइन भी प्रति प्राप्त कर सकते हैं। कोई भी ऑनलाइन भी इनका सत्यापित कर सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed