फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra underwater hockey played in India for the first time

देश के खेल इतिहास में जुड़ा नया अध्याय, भारत में पहली बार खेला गया यूरोप का ये लोकप्रिय खेल

Thu, 19 Apr 2018 10:54 AM IST
सिद्घार्थ चतुर्वेदी, अमर उजाला आगरा
सिद्घार्थ चतुर्वेदी, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 19 Apr 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
agra underwater hockey played in India for the first time
अंडर वॉटर हॉकी खेलते प्लेयर - फोटो : अमर उजाला
देश के खेल इतिहास में एक नया अध्याय लिखा गया है। इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बना है आगरा। मंगलवार को देश में पहला अधिकृत अंडर वाटर हॉकी प्रैक्टिस मैच खेला गया। 
विज्ञापन


अंडर वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से प्रैक्टिस मैच आयोजित किया गया था। यह इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी के अधीन है। 

आगरा के माउंट लिट्रा तरणताल में हुए इस मैच में खुशी-4 की टीम ने गौरव-4 की टीम को 2-1 से हराया। खुशी-4 की टीम में गुजरात के विकास और पटेल सिद्ध, राजस्थान के तनमय और महाराष्ट्र के सौरभ शामिल थे। 
विज्ञापन

agra underwater hockey played in India for the first time
हॉकी स्टिक और पक - फोटो : अमर उजाला
कप्तानी वाटर गर्ल खुशी परमार ने की। गौरव-4 टीम में कप्तान दिल्ली के गौरव कुमार थे। इस टीम में तेलंगाना के बी. शिवा, के. राकेश, डी. महेश और महाराष्ट्रा के वेदांत कुट्टे शामिल थे। 

दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ में दोनों टीमें एक-एक गोल से बराबर रहीं। दूसरे हाफ में वाटर गर्ल खुशी परमार की टीम ने एक गोल की बढ़त ले ली। 

खेल के अंतिम दौर में काफी रोचक मैच देखने को मिला। हालांकि भारत में इस खेल को लोग अभी ज्यादा नहीं जानते हैं, लेकिन अंडर वॉटर गेम्स के जानकारों का मानना है कि आने वाले कुछ सालों में देश में यह खेल काफी लोकप्रिय होगा।

आगरा के लिए ऐतिहासिक दिन 

agra underwater hockey played in India for the first time
हॉकी स्टिक और पक - फोटो : अमर उजाला
यूडब्लूएसएआई के सदस्य कुलदपी पटेल ने बताया कि भारत का पहला अधिकृत अंडर वाटर हॉकी प्रेक्टिस मैच खेले जाने पर हमें काफी खुशी हो रही है। 

अंडर वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की सालों पुरानी कोशिश रंग लाई है। हम ऐसे खिलाड़ी तैयार कर रहे हैं, जो 2021 में यूएसए में होने वाले वर्ल्ड गेम्स में हिस्सा ले सकें।

यूडब्लूएसएआई उत्तर प्रदेश के सचिव निधि जैन ने कहा कि खेल की दुनिया में यह भारत के साथ आगरा के लिए ऐतिहासिक दिन है। सरकार की खेलो इंडिया की योजना का असर दिखने लगा है। 
विज्ञापन

यूरोप में लोकप्रिय है अंडर वाटर हॉकी

अंडर वाटर हॉकी यूरोप के देशों में काफी लोकप्रिया खेल है। स्विटजरलैंड, इटली, यूके में यह खेल काफी सालों से खेला जा रहा है। 

इन देशों में स्कूल स्तर से ही अंडर वाटर हॉकी टूर्नामेंट आयोजित होने लगते हैं। यह कहना है अंडर वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सदस्य कुलदीप पटेल का। 

पटेल ने बताया कि एशिया में चीन और जापान में भी यह खेल काफी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। आने वाले दिनों में भारत विश्वस्तर पर यह खेल खेलता दिखाई देगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed