{"_id":"6ad5a6a90b1f4648de0dc044","slug":"agra-traffic-diversion-on-yamuna-kinara-road-from-october-19-to-21-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: आज से तीन दिन यमुना किनारा मार्ग बंद, घर से निकलने से पहले जान लें डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: आज से तीन दिन यमुना किनारा मार्ग बंद, घर से निकलने से पहले जान लें डायवर्जन
Mon, 19 Oct 2026 10:42 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 19 Oct 2026 10:42 AM IST
सार
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दशहरा पर्व के मद्देनजर आगरा में 19 से 21 अक्तूबर तक यमुना किनारा मार्ग पर हाथीघाट के पास यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे। प्रतिदिन सुबह छह बजे से विसर्जन समाप्त होने तक वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। इस दौरान पहले जारी नो-एंट्री पास और अनुमति पत्र भी मान्य नहीं होंगे।
विज्ञापन
यमुना किनारा रोड पर लगा जाम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दशहरा पर्व को देखते हुए 19 से 21 अक्तूबर तक यमुना किनारा मार्ग पर हाथी घाट के पास यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे। सुबह छह बजे से विसर्जन समाप्त होने तक वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।
हाथीघाट पर विसर्जन के दौरान सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। व्यावसायिक वाहनों, सिटी बसों और ताजमहल पश्चिमी गेट पार्किंग से निकलने वाले वाहनों के लिए भी रास्ते तय किए गए हैं।
छत्ता, सिकंदरा, कमलानगर और ताजगंज थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों के घाटों और आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर प्रतिमा विसर्जन सुरक्षित ढंग से संपन्न कराएंगे। विसर्जन समाप्त होने तक यमुना किनारा मार्ग पर पूर्व में जारी नो-एंट्री पास और अनुमति पत्र निरस्त माने जाएंगे।