{"_id":"5a2a0e144f1c1b8d698c0544","slug":"agra-to-jaipur-flight-is-starting-from-eight-december","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज से करिये आगरा-जयपुर के बीच हवाई सफर, किराया शताब्दी से भी कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से करिये आगरा-जयपुर के बीच हवाई सफर, किराया शताब्दी से भी कम
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 08 Dec 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
हवाई सेवा शुरू होने जा रही है।
- फोटो : amar ujala
ताजनगरी आगरा से पिंक सिटी जयपुर के बीच आज से हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। फ़िलहाल हफ्ते में तीन दिन इस सेवा का लाभ यात्री ले सकेंगे। फ्लाइट का किराया शताब्दी एक्सप्रेस से भी कम होगा। समय भी कम लगेगा।
इस फ्लाइट का आकर्षण इसलिए भी है क्योंकि यह अपने ही शहर से मिलेगी। भारत सरकार की उड़ान योजना के तहत ताजनगरी के लिए ये पहली हवाई सेवा है। आगरा के सांसद और एससी आयोग से अध्यक्ष डॉ रामशंकर कठेरिया इस सेवा का शुभारम्भ करेंगे। यूपी के नागरिक उड्डयन मंत्री नंदगोपाल नंदी भी आएंगे।
एयर इंडिया की सहयोगी एलायंस एयर की उड़ान सोमवार, मंगलवार और गुरूवार को आगरा से जयपुर और जयपुर से आगरा के लिए मिलेगी। यात्री मात्र एक घंटे में आगरा से जयपुर और जयपुर से आगरा आ जायेंगे। आगरा से उड़ान दोपहर 1:15 बजे और जयपुर से 12 बजे रहेगी। शुक्रवार को 16 यात्रियों ने आगरा आने और 10 यात्रियों ने जयपुर जाने के लिए टिकट बुक करा लिए हैं।

Trending Videos
अब देखिये रेल यात्रा से तुलना
shatabdi
- फोटो : अमर उजाला
आगरा से जयपुर के बीच चल रही शताब्दी एक्सप्रेस के एक्जीक्यूटिव क्लास में किराया 1245 रुपये प्रति व्यक्ति है। रेल में चेयर कार में किराया 790 रुपये रेलवे लेता है। आगरा-जयपुर के बीच शताब्दी एक्सप्रेस 3.40 घंटे का समय लेती है, जो आगरा फोर्ट से शाम 5:40 पर चलकर जयपुर रात 9:20 पर पहुंचती है।
अन्य ट्रेनों में आगरा- जयपुर के बीच स्लीपर क्लास में किराया 175 रुपये, थर्ड एसी में 540 रुपये, सेकेंड एसी में 745 रुपये है। इस रूट पर राज्य परिवहन निगमों की बसें 80 से 350 रुपये के बीच किराया वसूलती हैं।

2100 रुपये में दोनों ओर का किराया
एलायंस एयर का आगरा से जयपुर और जयपुर से आगरा तक का एक व्यक्ति का हवाई उड़ान का किराया महज 2100 रुपये है। हालांकि अलग-अलग यह आगरा से जयपुर 1145 और जयपुर से आगरा का 1467 रुपये का टिकट वेबसाइट पर दिखाया जा रहा है। एलायंस एयर इस रूट पर एटीआर-42 विमान लेकर आएगी, जो दो इंजन वाला और 48 सीटर होगा। 250 नॉट की औसत रफ्तार और 25 हजार फुट की ऊंचाई तक यह उड़ान भर सकता है।
बनारस, खजुराहो के बाद जयपुर से जुड़ेगा आगरा
एयर इंडिया की एक उड़ान दिल्ली-वाराणसी-आगरा-खजुराहो हर साल टूरिस्ट सीजन में अक्तूबर से मार्च के बीच चलती है। यह सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार, शनिवार को बनारस से आगरा और आगरा से खजुराहो चल रही है। बनारस से आगरा के बीच एयर इंडिया एयरबस 319 का संचालन कर रही है, जो लगभग फुल रहती है। आगरा से खजुराहो के बीच संचालन कम होने और कभी भी बंद होने से यात्रियों की संख्या बेहद कम रहती है।