{"_id":"6a5fdc56798fdb2f3b0fecaa","slug":"agra-to-benefit-directly-from-two-new-expressway-links-agra-news-c-25-1-agr1067-1114791-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दो नए लिंक एक्सप्रेस-वे से आगरा को मिलेगा सीधा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दो नए लिंक एक्सप्रेस-वे से आगरा को मिलेगा सीधा फायदा
विज्ञापन
आगरा। कैबिनेट बैठक में 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से मंजूर हुए दो नए 6-लेन (8-लेन विस्तारणीय) ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेस-वे का सबसे बड़ा और सीधा लाभ आगरा को मिलेगा। वर्तमान में आगरा-लखनऊ, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेस-वे के बीच सीधा जुड़ाव न होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता था। अब 4,775.84 करोड़ की लागत से 50.98 किमी लंबे आगरा-लखनऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे लिंक और 7,488.74 करोड़ की लागत से 90.838 किमी लंबे आगरा-लखनऊ से गंगा एक्सप्रेस-वे लिंक वाया फर्रुखाबाद के बनने से प्रदेश में सड़कों का एक एकीकृत नेटवर्क तैयार होगा।
इस नेटवर्क से आगरा का जुड़ाव सीधे पूर्वी यूपी, बिहार, पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड से बेहद सुगम और निर्बाध हो जाएगा। ताजनगरी के यात्रियों और कारोबारियों को अब दूसरे एक्सप्रेस-वे पर जाने के लिए लखनऊ या अन्य शहरों के भीतर ट्रैफिक और भीषण जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। 36 महीने की समय सीमा में ईपीसी मोड पर बनने वाले इन लिंक एक्सप्रेस-वे के आसपास नए औद्योगिक गलियारे भी विकसित किए जाएंगे। इससे स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इसके साथ ही, बेहतर और तीव्र कनेक्टिविटी से आगरा के पर्यटन उद्योग, हस्तशिल्प और पेठा कारोबार को नई रफ्तार मिलेगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भारी मजबूती मिलेगी।
रोजगार के नए अवसर मिलेंगे
इन परियोजनाओं के निर्माण और उसके बाद एक्सप्रेस वे के आसपास औद्योगिक गलियारे विकसित होने से आगरा और आसपास के युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों नए रोजगार सृजित होंगे। - राकेश गर्ग, अध्यक्ष, उ.प्र. लघु उद्योग निगम लिमिटेड
विज्ञापन
- पूर्वी यूपी और बिहार तक सीधी और आसान पहुंच
आगरा से पूर्वांचल खासकर गोरखपुर, आजमगढ़, गाजीपुर या बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों को अब लखनऊ के जाम में फंसने से बचत होगी। जाम के बिना पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का सीधा लिंक मिल जाएगा। - अमूल्य कक्कड़, अध्यक्ष, टूरिज्म गिल्ड ऑफ आगरा