फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra ticket prices increased in taj mahal

ताजमहलः शाहजहां-मुमताज की कब्रें देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब, 1 अप्रैल से ये होंगे टिकट के दाम

Tue, 13 Feb 2018 02:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 13 Feb 2018 02:31 PM IST
विज्ञापन
agra ticket prices increased in taj mahal
ताज महल - फोटो : SELF
ताजमहल का दीदार करने के लिए अब आपको अपनी जेब ढीली करनी होगी। संस्कृति मंत्रालय अप्रत्याशित रूप से ताजमहल के प्रवेश टिकट में 7 गुना की बढ़ोतरी करने जा रहा है। 
विज्ञापन


ताज में प्रवेश के लिए 50 रुपये और मुख्य गुंबद में शाहजहां-मुमताज की कब्रें देखने के लिए 200 रुपये चुकाने होंगे। एक अप्रैल से ताज की प्रवेश टिकट की दरें बढ़ जाएंगी। 
विज्ञापन


आगरा में सर्किट हाउस में हुई बैठक के बाद संस्कृति मंत्री डा. महेश शर्मा ने नई दरों का एलान किया। नई व्यवस्था में तीन घंटे तक टिकट की मियाद होगी। 48 घंटों में इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय संस्कृति मंत्री डा. महेश शर्मा ने सर्किट हाउस में बैठक के बाद अमर उजाला को बताया कि नेशनल एनवायरमेंट इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (नीरी) ने ताज में स्टेप टिकटिंग की सिफारिश की है। 

agra ticket prices increased in taj mahal
संस्कृति मंत्री डा. महेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
इसलिए भीड़ का दबाव कम करने के लिए मुख्य गुंबद पर अलग से टिकट लगाया जाएगा। ताज में अभी एएसआई का टिकट 30 रुपये है जो एक अप्रैल से 50 रुपये का हो जाएगा। 

इसके अलावा 200 रुपये मुख्य गुंबद में शाहजहां मुमताज की कब्र देखने के लिए चुकाने होंगे। पर्यटक 50 रुपये में केवल चमेली फर्श तक ही जा सकेंगे। 

सीढ़ियों से ऊपर गुंबद पर जाने के लिए उन्हें 200 रुपये का टिकट लेना होगा। एडीए का पथकर जोड़ने के बाद ताज में एक अप्रैल से पर्यटकों को 60 रुपये प्रवेश को, 210 रुपये मुख्य गुंबद के लिए चुकाने होंगे।

दक्षिणी गेट से प्रवेश बंद, केवल निकासी

agra ticket prices increased in taj mahal
ताज महल - फोटो : SELF
आईबी के इनपुट में ताजमहल के दक्षिणी गेट से सुरक्षा के मद्देनजर खतरा देखते हुए संस्कृति मंत्रालय ने तय किया है कि दक्षिणी गेट से आम पर्यटकों का प्रवेश पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। 

केवल पर्यटकों की निकासी इस गेट से होती रहेगी। इस गेट को पहले बंद करने के लिए संस्कृति मंत्रालय ने तैयारी की थी, लेकिन इमरजेंसी और भीड़ ज्यादा होने के मद्देनजर सीआईएसएफ ने इस गेट को जरूरी बताया था। 

ऐसे में तय किया गया है कि दुकानदारों की रोजी रोटी देखते हुए गेट को खोला जाए। वहीं पहले चरण में एक अप्रैल से ताजमहल में अंदर प्रवेश के लिए 50 रुपये और मुख्य गुंबद के लिए 200 रुपये चुकाने होंगे। 

उद्यमियों से मांगा सुझाव

संस्कृति मंत्री डा. महेश शर्मा ने वीक एंड पर शनिवार-रविवार को 50 रुपये का टिकट 100 रुपये करने के सुझाव पर उद्यमियों की राय मांगी है। उनके मुताबिक भीड़ होने पर ताज का टिकट इन दोनों ही दिन दो गुना कर दिया जाएगा। हालांकि इस पर फैसला अभी होना बाकी है। 

ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट पर टर्न स्टाइल गेट लगाकर प्रवेश देने के लिए संस्कृति मंत्री डा. महेश शर्मा ने एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद डा. भुवन विक्रम को 31 मार्च तक का वक्त दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द दोनों गेटों पर व्यवस्था लागू कर दी जानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed