{"_id":"6a854bad47aad4205b092894","slug":"agra-thieves-break-temple-locks-steal-donation-box-and-puja-items-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: राधा-कृष्ण मंदिर में चोरी, दानपात्र तोड़कर चढ़ावा ले गए चोर; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: राधा-कृष्ण मंदिर में चोरी, दानपात्र तोड़कर चढ़ावा ले गए चोर; पुलिस जांच में जुटी
Wed, 19 Aug 2026 11:52 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:52 AM IST
सार
आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित राधाकृष्ण मंदिर में सोमवार रात चोरों ने ताले तोड़कर दानपात्र से 12 हजार रुपये से अधिक नकदी और पूजा का सामान चोरी कर लिया। मंगलवार सुबह घटना का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालकर चोर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मंदिर में चोरी
विस्तार
आगरा के सिकंदरा के प्राक्षी टावर चौकी के शास्त्रीपुरम क्षेत्र के सी-1 ब्लॉक स्थित राधाकृष्ण मंदिर में चोर ने सोमवार रात ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। मंदिर की केयरटेकर मधु शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह 5:30 बजे जब वह मंदिर खोलकर साफ-सफाई के लिए पहुंचीं तो गेट के ताले टूटे मिले। अंदर दानपात्र को तोड़कर चोर करीब 12 हजार से अधिक की नकदी और पूजा के बर्तन और पीतल की झालर आदि सामान ले गए हैं। उन्होंने 112 पर काल कर पुलिस को सूचना दी। सहायक पुलिस आयुक्त हरीपर्वत अमीषा ने बताया कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देख रही है। चोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन