{"_id":"6965651b3c614314b80b4e58","slug":"agra-teams-defeated-their-rivals-on-the-third-day-of-hockey-agra-news-c-365-1-sagr1045-106061-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हॉकी में तीसरे दिन आगरा की टीमों ने प्रतिद्वंद्वियों को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हॉकी में तीसरे दिन आगरा की टीमों ने प्रतिद्वंद्वियों को हराया
Tue, 13 Jan 2026 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
हॉकी मैच की विजेता टीम
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही तृतीय देवी राम अग्रवाल स्मृति हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन आगरा की टीमों का दबदबा रहा। महिला और पुरुष दोनों वर्गों में टीमों ने जीत दर्ज की। सोमवार को कुल चार रोमांचक मुकाबले खेले गए।
पहला मुकाबला महिला वर्ग में आगरा और बुलंदशहर के बीच हुआ। बेहद कड़े मुकाबले में आगरा ने बुलंदशहर को 3-2 से पराजित किया। आगरा की ओर से वंशिका ने दो और भूमि ने एक गोल किया। बुलंदशहर की जुगनू और सलोनी ने एक-एक गोल किया। जुगनू को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मैच हरदोई और झांसी के मध्य खेला गया। हरदोई ने झांसी को 6-1 से हराया। हरदोई की रश्मि, पायल और जैनब ने दो-दो गोल किए। झांसी की मनीषा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। बालक वर्ग में तीसरा मैच आगरा और मथुरा के बीच हुआ। इसमें आगरा ने 6-2 से जीत हासिल की। आगरा के दिनेश, अभिषेक और खलील ने दो-दो गोल किए। मथुरा से गोपाल और लखन ने गोल किए। मथुरा के लखन को मैन ऑफ द मैच बनाया गया।
विज्ञापन
चौथा मैच गाजियाबाद और झांसी के बीच हुआ। इसमें गाजियाबाद ने झांसी को 5-1 से शिकस्त दी। प्रत्यूष, अमित, करन, कोमल और आनंद ने एक-एक गोल किया। झांसी के रोहित कुमार मैन ऑफ द मैच रहे। मैच के दौरान मुख्य अतिथि छावनी बोर्ड के शिक्षा प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। निर्णायक प्रशांत शुक्ला, शकील खान और रश्मि सिंह रहे। संचालन आगरा हॉकी के सचिव संजय गौतम ने किया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी गिरीश चंद्र अग्रवाल, महेश चंद अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, नरेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।