फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra TCS manager suicide Nikita had already planned to escape Akanksha sister of TCS manager made allegation

TCS मैनेजर सुसाइड केस: मानव के आंसू और निकिता का फरेब, उसे पता था जान दे देगा वो, इसलिए पहले ही बनाया ये प्लान

Sat, 08 Mar 2025 12:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 08 Mar 2025 12:31 PM IST
सार

आगरा में टीसीएस कंपनी के मैनेजर की बहन आकांक्षा ने आरोप लगाया है कि भाभी निकिता ने पहले से बचने की प्लानिंग कर रखी थी। बेटे की मौत पर परिवार गम में डूबा है। पुलिस अभी तक आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। 

विज्ञापन
Agra TCS manager suicide Nikita had already planned to escape Akanksha sister of TCS manager made allegation
मानव के मोबाइल से खुले थे पत्नी के राज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के टीसीएस कंपनी के मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या के मामले में आरोपी पत्नी निकिता का आठ दिन बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। मानव की बहन आकांक्षा का आरोप है कि निकिता ने बचने की प्लानिंग पहले से कर रखी थी। पुलिस भी कागजी खानापूर्ति कर रही है। 
विज्ञापन


सर्विलांस सिस्टम भी फेल है। आरोपियों को बचने का मौका दिया जा रहा है। डिफेंस कॉलोनी निवासी मानव शर्मा ने वीडियो बनाने के बाद आत्महत्या की थी। मामले में 28 फरवरी को केस दर्ज कराया गया। 
विज्ञापन


आरोप लगाया गया कि मानव ने पत्नी निकिता और ससुरालीजन के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या की। पुलिस ने विवेचना में निकिता को आरोपी माना है। बहन आकांक्षा का कहना है कि 8 दिन हो चुके हैं। मगर, पुलिस ने अब तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई का वीडियो सब कुछ बयां कर रहा है। इसके बावजूद आरोपियों को बचने का मौका दिया जा रहा है। कमिश्नरेट की हाईटेक पुलिस निकिता को नहीं पकड़ पा रही है। कभी उसके दीवानी से भागने तो कभी घर से चले जाने के बारे में बताया गया है।
 

मां-पिता के आंसू नहीं रुक रहे
बेटे मानव की मौत से मां-पिता सदमे में हैं। उनके आंसू नहीं थम रहे हैं। वह घर में रिश्तेदारों के आने पर फूट-फूटकर रोने लगते हैं। एक ही बात बोलते हैं कि बेटे का आखिर कसूर क्या था। जन्मदिन से पहले वो इस दुनिया से चला गया। मानव का जन्मदिन 14 मार्च को मनाते थे। इस बार होली है। आरोपियों को कब सजा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed