फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra shamshabad main road will be closed for a month

आगरा: एक महीने तक बंद रहेगा आगरा-शमशाबाद मुख्य मार्ग, ये रहेगी व्यवस्था

Sun, 28 Nov 2021 01:13 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 28 Nov 2021 01:13 PM IST
सार

आगरा में शमसाबाद मार्ग पर फ्लाईओवर निर्माण को लेकर रूट परिवर्तित किया गया है, इनर रिंग रोड के अंडरपास से वाहन निकाले जाएंगे।
 

विज्ञापन
agra shamshabad main road will be closed for a month
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इनर रिंग रोड को लेकर आगरा-शमसाबाद मार्ग पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य किया जाना है। कार्य के दौरान निर्माण एवं अन्य उपकरण लाए जाएंगे। इसको देखते हुए मार्ग पर रविवार से 28 दिसंबर तक के लिए यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इस कारण वाहनों को रूट डायवर्ट करके निकाला जाएगा।
विज्ञापन

ये रहेगी व्यवस्था
एसपी यातायात के मुताबिक, शहर से शमसाबाद की तरफ जाने वाले समस्त वाहन निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास से बायें मुड़कर इनर रिंग रोड के अंडरपास के नीचे से होकर पुन: शमसाबाद रोड से होकर जा सकेंगे। शमसाबाद से शहर की तरफ आने वाले वाहन निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास से दाहिने मुड़कर इनर रिंग रोड के अंडरपास के नीचे से होकर पुन: शमसाबाद मार्ग पर आकर जा सकेंगे। यह व्यवस्था 28 दिसंबर तक के लिए की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed