फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra second hottest city in state heat wave will continue for two more days it may rain on June 25

Agra Weather: प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा, दो दिन चलेगी लू; इस दिन हो सकती बारिश

Sat, 22 Jun 2024 01:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Jun 2024 01:38 PM IST
सार

Agra Weather: आगरा प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अभी दो दिन और लू चलेगी। 25 जून को बारिश हो सकती हैं। 

विज्ञापन
Agra second hottest city in state heat wave will continue for two more days it may rain on June 25
भीषण गर्मी व लू से बचने को मुंह ढककर गुजरते राहगीर। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में दो दिनों की बारिश के बाद शुक्रवार को शहर में गर्मी के साथ उमस ने लोगों को परेशान किया। धूप निकलने से उमस रही। 24 घंटे में ही अधिकतम तापमान में 1.5 और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। गर्मी में आगरा प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहा। प्रयागराज और कानपुर संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे। मौसम विभाग के अनुसार 24 जून तक लू का प्रकोप रहेगा। 25 को फिर बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


सुबह मौसम का मिजाज अच्छा था, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की तपिश से उमस का स्तर बढ़ता गया। ट्रैफिक सिग्नल पर रेड लाइट से ग्रीन लाइट तक के इंतजार में लोग पसीने से भीग गए। बृहस्पतिवार की तुलना में अधिकतम तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और यह 41.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और यह 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

ये हैं प्रदेश के टॉप-5 गर्म शहर

  • प्रयागराज- 42
  • कानपुर एयरफोर्स- 42
  • आगरा- 41.5
  • अलीगढ़-40.8
  • गौतमबुद्ध नगर 40.4
  • हरदोई- 40

 

आज का तापमान

  • अधिकतम तापमान- 41.5
  • न्यूनतम तापमान- 27.7
  • सूर्योदय- 5:13
  • सूर्यास्त- 6:56
  • एक्यूआई-42
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed