फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra schoolgirl sanjali death during treatment in safdarjung hospital Delhi

दिल्ली में इलाज के दौरान छात्रा संजलि ने तोड़ा दम, दो युवकों ने पेट्रोल डालकर लगाई थी आग

Thu, 20 Dec 2018 10:35 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 20 Dec 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
agra schoolgirl sanjali death during treatment in safdarjung hospital Delhi
छात्रा संजलि का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा की छात्रा संजिल मौत से जंग हार गई। गुरुवार की सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में संजलि ने दम तोड़ दिया। इधर, उस पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले दो हमलावरों का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। 
विज्ञापन


संजलि के शव का पोस्टमार्टम दिल्ली में ही होगा। परिजन अस्पताल में मौजूद हैं। छात्रा की मौत की खबर से मलपुरा के गांव लालऊ में मातम पसर गया है। घरों में चूल्हे तक नहीं जले हैं। हर कोई छात्रा को जलाने वाले हमलावरों को कोस रहा है। 
विज्ञापन


संजलि कक्षा 10 की छात्रा थी। वो गांव से नौ किमी दूर नौमील गांव स्थित अशरफी देवी छिद्दा सिंह इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। मंगलवार दोपहर को छुट्टी के बाद साइकिल से घर लौट रही थी। तभी बाइक सवार दो युवकों ने पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

agra schoolgirl sanjali death during treatment in safdarjung hospital Delhi
घटनास्थल पर उड़ता धुआं - फोटो : अमर उजाला
संजलि को गंभीर अवस्था में आगरा के एसएन मेडिलकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां गुरुवार तड़के उसकी मौत हो गई। संजलि की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।  

संजलि की इलाज के दौरान मौत के बाद दिल्ली में ही पोस्टमार्टम होगा, वहां से शाम को लालउ में संजलि का शव पहुंचेगा। वहीं बिटिया की मौत से गांव लालऊ में लोग इतने दुखी हैं कि घरों में चूल्हे तक नहीं जले। हर कोई गमगीन है। 

घर पर संजलि के भाई-बहन हैं, मां-बाप दिल्ली हैं। स्थानीय नेता घर पहुंचकर उनको ढांढस बंधा रहे हैं। वहीं, घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़़े किए हैं। 
 

 

agra schoolgirl sanjali death during treatment in safdarjung hospital Delhi
विरोध प्रदर्शन करते गांव लालऊ के युवा - फोटो : अमर उजाला
छात्रा की मौत के बाद शहर से लेकर गांव तक उबाल है। लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। युवाओं ने गुरुवार को योगी सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं कलेक्ट्रेट पर महिलाओं ने संजलि के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए आवाज बुलंद की। 

छात्रा को जिंदा जलाने की कोशिश की गई, वो भी दिनदहाड़े। जिसने भी इस वारदात के बारे में सुना उसका कलेजा कांप गया। मौके पर पहुंचा हर शख्स यह सोचने पर मजबूर था कि कितने क्रूर होंगे, वे युवक जिनके हाथ इस वारदात को करते वक्त रुके नहीं।

मलपुरा में हुई वारदात के समय डीजीपी ओपी सिंह ताजमहल के पास फाइव स्टार होटल में आगरा रेंड के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे थे। आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की, लेकिन अब तक हमलावरों का कोई सुराग नहीं लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed