{"_id":"5e2923958ebc3e4b2e5e244a","slug":"agra-s-trader-robbed-by-miscreants-on-yamuna-expressway-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियां को पंचर कर दो कारोबारियों से लूटपाट, डीएम लुटने से बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियां को पंचर कर दो कारोबारियों से लूटपाट, डीएम लुटने से बचे
Fri, 24 Jan 2020 11:46 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 24 Jan 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार की रात लुटेरों ने तांडव मचाया। वाहनों को पंचर कर लुटेरों ने कानपुर के कपड़ा कारोबारी और आगरा के स्पोर्ट्स सामान विक्रेता से हजारों रुपये की नकदी और लैपटॉप आदि सामान लूट लिया।
यह कारोबारी नोएडा से आगरा और कानपुर लौट रहे थे। लुटेरों का शिकार होने से मथुरा के जिलाधिकारी और उनका परिवार बच गया। जिलाधिकारी की गाड़ी पंचर होने के बाद गनर को उतरते देख लुटेरे हिम्मत नहीं जुटा सके थे।
आगरा के 380 सदर बाजार निवासी विक्रम गुप्ता पुत्र वीरेंद्र कुमार गुप्ता स्पोर्ट्स का सामान बेचते हैं। बुधवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे नोएडा से लौटते वक्त कारोबारी की गाड़ी नौहझील के अवाखेड़ा (माइल स्टोन-62) के पास पहुंची तो पंक्चर हो गई।

तीन घंटे में हुई दो वारदात
गाड़ी का ड्राइवर छोटे खान स्टेपनी बदल रहे थे, तभी छह लुटेरे हथियारों के बल पर कारोबारी से आठ हजार की नकदी, लैपटॉप, दो मोबाइल, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, डीएल, आधार कार्ड लूटकर भाग खड़े हुए। नौहझील पुलिस कारोबारी को अपने साथ थाने ले आई।
एक घंटे बाद रात 12:30 माइल स्टोन-62.280 पर डीएम सर्वज्ञराम मिश्र की क्रिएस्टा गाड़ी पंक्चर हो गई। डीएम परिवार के साथ नोएडा से मथुरा लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पीआरवी और नौहझील पुलिस ने दूसरी सरकारी गाड़ी से डीएम व उनके परिवार को रात 1:30 मथुरा भिजवाया।
इसके बाद एक घंटे बाद रात तकरीबन 2:30 बजे माइल स्टोन 63 पर कानपुर के रेडीमेड कपड़ा कारोबारी प्रतीक शुक्ला पुत्र विजय किशोर शुक्ला निवासी 24/147 सूर्या टॉवर, वृह्दना रोड, कानपुर की गाड़ी पंक्चर हो गई।
हथियारों से लैस लुटेरे 80 हजार की नकदी, दो मोबाइल, पर्स, जरूरी कागजात के अलावा कपड़े लूटकर भाग खड़े हुए। ताबड़तोड़ वारदात से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। डीआईजी/एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। जल्द ही वारदातों का खुलासा किया जाएगा।