फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra's new gazetteer will be made in Hindi for first time there will be 11 chapters

यूपी: हिंदी में पहली बार बनेगा आगरा का नया गजेटियर, होंगे 11 अध्याय; डीएम की अध्यक्षता में बनी समिति

Tue, 05 Dec 2023 10:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 05 Dec 2023 10:05 AM IST
सार

आगरा का नया गजेटियर पहली बार हिंदी में बनाया जाएगा। इसके लिए डीएम की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है, जिसमें सचिव सीडीओ हैं। 
 

विज्ञापन
Agra's new gazetteer will be made in Hindi for first time there will be 11 chapters
आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्र भारत में पहली बार आगरा का गजेटियर हिंदी में बनने जा रहा है। पहली बार यह वर्ष 1965 में बना था लेकिन तब अंगेजी में बनाया गया था। सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति बनाई गई, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) को समिति का सचिव बनाया गया है। कला, संस्कृति सहित 11 अध्यायों में इसे बनाया जाएगा और जिले की हर छोटी-बड़ी जानकारी इसमें दर्ज होगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि गजेटियर में प्रमाणिक सूचनाएं होंगी। हर विभाग का एक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस गजेटियर के लिए बनी समिति में पुलिस आयुक्त, जिला सत्र न्यायाधीश से नामित व्यक्ति के अलावा 10 से अधिक विभागों के अधिकारी सदस्य हैं। 
विज्ञापन


सीडीओ को सभी विभागों से सूचनाएं संकलित करानी हैं। गजेटियर में केंद्र सरकार के विभाग रेलवे, एयरपोर्ट, हाईवे, डाक को भी शामिल किया है। डिजिटल रूप से हिंदी में गजेटियर को बनाकर शासन को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  नवजात की मौत: सरकारी एंबुलेंस स्टाफ पर निजी अस्पताल में भर्ती कराने का आरोप, जांच करेंगी विशेषज्ञों की टीम


549 पेज का था पहला गजेटियर
पहला गजेटियर 549 पेज का था। गजेटियर की संपादक आईएएस ईशा बसंत जोशी थीं। अब दूसरी बार इस गजेटियर को राजस्व विभाग तैयार कराएगा। समग्र रूप से सभी प्रमाणिक सूचनाएं इस गजेटियर में संकलित होंगी।

ये भी पढ़ें -   आगरा: टीला बालूगंज में डीजे पर डांस के लिए दो पक्षों में मारपीट, फिर हुआ पथराव; मची भगदड़
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed