फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra’s Inner Roads Deadlier Than Expressways, 173 Killed in Eight Months

यूपी: एक्सप्रेसवे से ज्यादा जानलेवा शहर की अंदरूनी सड़कें, आठ माह में 173 की मौत; 343 हादसों से दहला आगरा

Tue, 13 Oct 2026 10:29 AM IST
Dhirendra Singh अवधेश भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
अवधेश भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 13 Oct 2026 10:29 AM IST
सार

आगरा जिले में जनवरी से अगस्त 2026 तक 834 सड़क हादसों में 487 लोगों की मौत हुई। इनमें सबसे ज्यादा 173 मौतें शहर और कस्बों को जोड़ने वाली अंदरूनी सड़कों पर 343 हादसों में हुईं, जबकि एक्सप्रेसवे पर 22 हादसों में 21 लोगों की जान गई।
 

विज्ञापन
Agra’s Inner Roads Deadlier Than Expressways, 173 Killed in Eight Months
एमजी रोड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शहर की अंदरूनी सड़कें मौत बांट रही हैं। एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर होने वाले हादसों से कहीं अधिक कहर शहर और कस्बों को जोड़ने वाली अंदरूनी सड़कों पर टूट रहा है। जनवरी से अगस्त 2026 तक इन सड़कों पर हुए 343 हादसों में 173 लोगों की जान चली गई। जिले में सड़क हादसों में मरने वालों की यह सबसे बड़ी संख्या है। सड़क सुरक्षा समिति की रिपोर्ट में सामने आए आंकड़े सड़क सुरक्षा के दावों के बीच हादसों की भयावह तस्वीर पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, आठ माह में जिले में कुल 834 सड़क हादसे हुए, जिनमें 487 लोगों की मौत हो गई। एक्सप्रेसवे पर 22 हादसों में 21 लोगों की जान गई, जबकि नेशनल हाईवे पर 230 हादसों में 149 लोग काल के गाल में समा गए। स्टेट हाईवे पर 117 हादसों में 77 लोगों की मौत हुई। जिले की प्रमुख सड़कों पर 77 हादसों में 43 और ग्रामीण सड़कों पर 45 हादसों में 24 लोगों की जान चली गई। सबसे ज्यादा 343 हादसे अंदरूनी सड़कों पर हुए, जिनमें 173 लोगों की मौत हुई। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले हादसों और मृतकों की संख्या में कमी आई है। जनवरी से अगस्त 2025 तक जिले में 982 हादसों में 513 लोगों की मौत हुई थी। इस साल हादसों में 148 और मृतकों की संख्या में 26 की कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन




एआरटीओ प्रवर्तन आलोक कुमार ने बताया कि एक्सप्रेस-वे, हाईवे पर सतत निगरानी रहती है। सुरक्षा व्यवस्था के साथ वाहनों की स्पीड की माॅनीटरिंग भी होती है। संकेतक लगाए जाते हैं। ओवर स्पीड पर चालान किया जाता है। जो अंदरूनी सड़कें हैं। उन पर ऐसी व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा अतिक्रमण भी हादसों की वजह बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मार्ग की श्रेणी                         सड़क हादसे मृतकों की संख्या

एक्सप्रेस-वे                         22                         21
नेशनल हाईवे                         230                        149

स्टेट हाईवे                         117                         77
जिले की मुख्य सड़कें             77                         43

अंदरूनी सड़कें             343                         173
ग्रामीण सड़कें                         45                         24
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed