फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra's electricity system is back in the hands of a private company After 51 years

UP News: आगरा की बिजली व्यवस्था 51 साल बाद फिर निजी कंपनी के हाथ में, इन 20 जिलों में भी होगी प्राइवेट

Sat, 30 Nov 2024 12:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Nov 2024 12:32 PM IST
सार

 51 साल बाद आगरा की बिजली व्यवस्था फिर से निजी कंपनी के पास चली जाएगी। पहले आगरा इलेक्ट्रिक सप्लाई कंपनी आगरा और इसके आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति कर रही थी। 
 

विज्ञापन
Agra's electricity system is back in the hands of a private company After 51 years
बिजली घर। संवाद

विस्तार

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम को दो हिस्सों में बांटकर दो कंपनियां बनाने का निर्णय लिया गया है। 51 साल बाद आगरा की बिजली व्यवस्था फिर से निजी कंपनी के पास चली जाएगी। पहले आगरा इलेक्ट्रिक सप्लाई कंपनी आगरा और इसके आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति कर रही थी। अब आगरा, अलीगढ़ मंडल के आठ जिलों के लिए एक कंपनी और कानपुर, झांसी, बांदा मंडल के 12 जिलों के लिए दूसरी कंपनी बनाई जाएगी। मौजूदा डीवीवीएनएल का दायरा 20 जिलों में फैला हुआ है।
विज्ञापन


आगरा में 18 दिसंबर 1923 को 50 साल के लिए आगरा इलेक्ट्रिक सप्लाई कंपनी को बिजली आपूर्ति की जिम्मेदारी 50 साल के लिए दी गई थी। ब्रिटिश राज में बिजली के निजीकरण को 50 साल तक चलाया गया, लेकिन 18 दिसंबर 1973 को लाइसेंस की अवधि पूरी होने के बाद राज्य विद्युत परिषद को कंपनी ने वितरण व्यवस्था हस्तांतरित कर दी। अब 51 साल के बाद फिर से कंपनी का दौर पीपीपी मॉडल पर लौटने वाला है।
विज्ञापन


5 लाख किमी की लाइनें देख रहा डीवीवीएनएल
आगरा, मथुरा, मैनपुरी, अलीगढ़, हाथरस, इटावा, एटा, फरूर्खाबाद, फिरोजाबाद, कानपुर, कानपुर देहात, बांदा, झांसी, कन्नौज, औरेया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, चित्रकूट, कांशीराम नगर में डीवीवीएनएल का क्षेत्र फैला है। इनमें आगरा अलीगढ़ मंडल के 8 जिलों की एक कंपनी बनाई जा रही है। मौजूदा डीवीवीएनएल में 57,527 किमी लंबी हाईटेंशन लाइनें और 5,10,805 किमी लंबी एलटी लाइनें हैं। डीवीवीएनएल में 77 डिवीजन और 6 जोन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed