फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra's boxer Brijesh Meena got seventh place in Asia ranking

Boxing: आगरा के बॉक्सर बृजेश मीणा, एशिया रैंकिंग में मिला सातवां स्थान; विश्व में 73वीं रैंकिंग

Fri, 21 Mar 2025 10:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Mar 2025 10:12 AM IST
सार

आगरा के रहने वाले बॉक्सर बृजेश मीणा को एशिया रैंकिंग में सातवां स्थान मिला है। लाइट हैवी वेट कैटेगरी में भारत में पहली और विश्व में 73वीं रैंकिंग हासिल हुई है।
 

विज्ञापन
Agra's boxer Brijesh Meena got seventh place in Asia ranking
मुक्केबाज बृजेश मीणा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाज बृजेश मीणा ने प्रोफेशनल मुक्केबाजों की ताजा रैंकिंग में एशिया में सातवां स्थान प्राप्त किया है। आगरा में ग्वालियर रोड स्थित केसीआर टाउन में रहने वाले बृजेश रेलवे में कार्यरत हैं। उनकी तैनाती आगरा फोर्ट स्टेशन पर है।
विज्ञापन


मुक्केबाजी की वेबसाइट बॉक्सरेक के अनुसार लाइट हैवी वेट कैटेगरी में बृजेश मीणा एशिया में सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस कैटेगरी में वह भारत में पहले स्थान पर हैं। विश्व में उनकी रैंकिंग 73वीं है। उन्होंने करीब 15 महीने से कोई फाइट नहीं की थी। इससे रैंकिंग में फिसल गए थे।
विज्ञापन


बृजेश ने आगरा कैंट के दयानंद बाल मंदिर में पढ़ाई की है। हैदराबाद में 7 मार्च को हुई फाइट में उन्होंने इंडोनेशिया के अलेक्जेंडर को आठ राउंड की फाइट में तीसरे ही चक्र में नॉकआउट कर दिया। इसके बाद वह रैंकिंग में ऊपर आ गए। यह तीन बार लगातार एशिया चैंपियन रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed