फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Runkta uproar Sajid put video on social media said she is my wife pleaded for security from police

आगरा बवाल: साजिद ने सोशल मीडिया पर डाला वीडियो, बोला- वो मेरी पत्नी है..., पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार  

Mon, 25 Apr 2022 12:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 25 Apr 2022 12:50 PM IST
सार

रुनकता में छात्रा को ले जाने के आरोपी साजिद, उसके भाई और चाचा के घरों में आगजनी कर दी गई थी। इस मामले में साजिद के परिजनों ने पुलिस पर आगजनी के मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Agra Runkta uproar Sajid put video on social media said she is my wife pleaded for security from police
आगरा रुनकता कांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में आगरा के कस्बा रुनकता की युवती को ले जाने वाले जिम संचालक साजिद के परिजनों ने पुलिस पर आगजनी के मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। उधर साजिद के सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो में वह युवती को पत्नी बताते हुए उसको सुपुर्दगी में देने और सुरक्षा की गुहार लगा रहा है।
विज्ञापन


कस्बे की युवती को जिम संचालक साजिद 11 अप्रैल को ले गया था। परिजनों ने कस्बा के जिम संचालक साजिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अपहरण का आरोप लगाया था। युवती को पुलिस ने 13 अप्रैल को दिल्ली से बरामद किया था। उसे आशा ज्योति केंद्र में रखा गया। इसके बाद साजिद, उसके भाई और चाचा के घरों में आग लगाई गई थी। आगजनी के मामले में नौ आरोपी जेल जा चुके हैं। 11 नामजद अब भी फरार हैं। 200 अज्ञात आरोपी भी हैं।
विज्ञापन

 

साजिद के पिता मोहम्मद मुगनी का आरोप है कि घर में आगजनी के साथ लूटपाट भी की गई। पुलिस उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं कर रही। थाना प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह का कहना है कि आगजनी के मामले में मुकदमा दर्ज है। इसमें कार्रवाई की जा रही है। 

साजिद का रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया। इसमें वह कह रहा है कि पत्नी को सुपुर्दगी में लेना चाहता है। पुलिस से दो बार व्हाट्स एप कॉल पर बात की। पुलिस ने पत्नी से भी बात कराई। आरोप लगाया कि पुलिस गुमराह कर रही है। वह दो बार आया, लेकिन पुलिस नहीं आई। उसको जान का खतरा है। उसने वीडियो में जिलाधिकारी और एसएसपी से सुरक्षा और पत्नी को सुपुर्दगी में देने की गुहार लगाई है।

चौकी रुनकता के प्रभारी विजय विक्रम ने बताया कि साजिद पुलिस के सामने नहीं आया है। उसे युवती को सुपुर्दगी में लेने के लिए सभी कानूनी प्रक्रिया का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed