फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Road Crumbles in Just 20 Days After Being Built First Time in 20 Years

भ्रष्टाचार की ये है हद: 20 साल बाद बनी सड़क, 20 दिन में ही उखड़ने लगी; हालत देख चौंक जाएंगे

Wed, 26 Nov 2025 10:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 26 Nov 2025 10:06 AM IST
सार

आगरा के कमला नगर क्षेत्र के मीनाक्षीपुरम में 20 साल बाद जो सड़क बनाई गई, वो 20 दिन में ही उखड़ने लगी है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि कार्य मानकों के अनुरूप नहीं कराया गया, जिसके कारण नई  सड़क की ऐसी हालत हो रही है। 
 

विज्ञापन
Agra Road Crumbles in Just 20 Days After Being Built First Time in 20 Years
उखड़ती सड़क - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के कमला नगर क्षेत्र के कर्मयोगी एन्क्लेव स्थित मीनाक्षीपुरम में करीब 20 साल बाद बनी सड़क के निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। काॅलोनीवासियों का कहना है कि निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं कराया गया, जिसके कारण बनने के 20 दिन बाद ही सड़क उखड़ने लगी।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी प्रशांत सिंघल, जितेंद्र उपाध्याय, वीरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि लगातार शिकायतों के बाद नगर निगम ने डामर सड़क का निर्माण शुरू कराया था। निर्माण के दौरान ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय पार्षद और ठेकेदार से सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। आरोप है कि शिकायत के बाद मानकों की अनदेखी कर जल्दबाजी में सड़क के ऊपर केवल कोलतार की परत डाल दी गई।
विज्ञापन


गिर्राज किशोर, बबीता बंसल, शिखा अग्रवाल, राजकुमारी गुप्ता का कहना है कि वाहनों के निकलने से सड़क की गिट्टी उखड़ रही है। इससे हादसे का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने नगर निगम से जांच कराकर सड़क का पुनर्निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद बोलीं- कराएंगे जांच
 कमला नगर एक्सटेंशन भूड़ का बाग की पार्षद कंचन बंसल ने बताया कि किसी ने सड़क खराब होने की जानकारी नहीं दी। अगर ऐसा है तो सड़क सही कराई जाएगी। साथ ही ठेकेदार पर कार्रवाई कराने के लिए नगर आयुक्त से कहेंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed