फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Road Accident Two seriously injured in road accident admitted to hospital

Agra Road Accident: सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में कराया भर्ती

Tue, 31 May 2022 03:36 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 31 May 2022 03:36 AM IST
सार

आगरा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना सिकंदरा-बोदला मार्ग पर हुई। यहां दो कारों में भिड़ंत हो गई, जिसमें कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना एमजी रोड पर हुई, ट्रक ने ओवरटेक करने के प्रयास में कार को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Agra Road Accident Two seriously injured in road accident admitted to hospital
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सोमवार देर रात दो अलग-अलग जगहों पर दुर्घटनाएं हुई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सिकंदरा-बोदला मार्ग पर कारों में भिड़ंत हो गई, जिसमें कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, एमजी रोड पर ट्रक ने ओवरटेक करने के प्रयास में कार को टक्कर मार दी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रात तकरीबन 12 बजे सिकंदरा ओवर ब्रिज से आ रही कार ने कारगिल चौराहे के पास लक्ष्मी मैरिज होम के सामने बने कट पर यू टर्न ले लिया। बोदला की ओर से खाद्य विभाग के अधिकारी रामलखन कुशवाहा का चालक राजेंद्र कार में बैठकर आ रहा था। वह रिश्तेदारों को कैंट रेलवे स्टेशन छोड़कर आ रहा था। सामने से आती कार के अचानक यू टर्न लेने के चलते दोनों गाड़ियों में सामने की भीषण भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

 
राहगीरों ने कार में फंसे युवकों को किसी तरह बाहर निकाला। पुलिस ने उन्हें एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया। दुर्घटना में चालक राजेंद्र भी घायल हो गया। वहीं, नगर निगम के सामने देर रात ट्रक ने ओवरटेक करने के प्रयास में कार को टक्कर मार दी। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed