फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Road Accident Incomplete service lane and 19 black spots major reasons for accidents on Delhi Highway

आगरा सड़क हादसा: अधूरी सर्विस लेन और 19 ब्लैक स्पॉट, दिल्ली हाईवे पर हादसों की जानें बड़ी वजह

Tue, 05 Dec 2023 11:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 05 Dec 2023 11:59 AM IST
सार

दिल्ली नेशनल हाईवे की सर्विस लेन अधूरी है। वहीं19 ब्लैक स्पॉट में से नौ सिकंदरा क्षेत्र में हैं। गुरुद्वारा गुरु का ताल से सब्जी मंडी तक सर्विस रोड नहीं है।
 

विज्ञापन
Agra Road Accident Incomplete service lane and 19 black spots major reasons for accidents on Delhi Highway
सिकंदरा चौराहे पर यातायात व्यवस्था का जायजा लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर थाना सिकंदरा से एत्मादपुर क्षेत्र तक 19 ब्लैक स्पॉट रोजाना किसी न किसी की जान ले रहे हैं। इनमें से नौ सिकंदरा क्षेत्र में हैं। हाईवे पर जगह-जगह डिवाइडर की रेलिंग तोड़कर लोग निकलते हैं। सर्विस लेन अधूरी होने से छोटे वाहन भी हादसों को न्योता दे रहे हैं। इसके बावजूद रोड इंजीनियरिंग में बदलाव की कवायद महज कागजी है।
विज्ञापन


2 दिसंबर को गुरुद्वारा गुरु का ताल पर कंटेनर ने ऑटो में टक्कर मार दी थी। हादसे में एक मासूम सहित छह लोगों की मौत हो गई थी। यह कोई पहला हादसा नहीं है। हाईवे पर कई बार सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा चुकी है। गुरद्वारा गुरु का ताल कट की बात करें तो यहां से छह रास्तों के लिए वाहन निकलते हैं।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट नगर के लिए रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे और सर्विस लेन से वाहन जाते हैं। इसी तरह ओवरब्रिज से मदिया कटरा और आवास विकास के लिए वाहन निकलते हैं। सिकंदरा से भगवान टाकीज, खंदारी से सिकंदरा की तरफ वाहन आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्या-1
गुरुद्वारा गुरु का ताल से सिकंदरा तिराहे तक सर्विस लेन नहीं बनी है। इधर, प्रभा हाॅस्पिटल, पेट्रोल पंप की तरफ से लोग गलत दिशा से वाहन निकालते हैं। यह वाहन रेलवे ओवर ब्रिज के बगल से ट्रांसपोर्ट नगर, गुरुद्वारा कट, जबकि कई वाहन गलत दिशा में ही सीधे हाईवे पर आकर गुरुद्वारा कट पर पहुंच जाते हैं। यहां पुलिसकर्मी कार्रवाई न के बराबर है।

समस्या-2
सिकंदरा चौराहे से कैलाश मोड़ की तरफ भी यही हाल है। सर्विस रोड नहीं बनी है। हाईवे पर स्मारक के सामने ही दुकानें हैं। इन दुकानों पर भीड़ रहती है। बसों का ठहराव भी है। इससे चौराहे पर जाम लगता है। वहीं हादसे भी हो चुके हैं। चौराहे पर पुलिस भी नहीं रोक लगा पा रही है।

समस्या-3
कैलाश मोड़ से लेकर गुरुद्वारा गुरु का ताल तक सर्विस रोड नहीं बनी है। इससे बाईंपुर, थाना सिकंदरा, केके नगर, भावना एस्टेट, महर्षि पुरम, ककरैठा आदि की तरफ जाने वाले गलत दिशा से निकलते हैं। थाना सिकंदरा, बाईंपुर, कैलाश मोड़ जाने के लिए गलत दिशा से जाते हैं।

समस्या-4
गुरुद्वारा गुरु का ताल से खंदारी की तरफ सर्विस लेन बनी है। जगह-जगह भारी वाहनों की पार्किंग मुसीबत बनी हुई है। वाहन खड़े होने से रास्ता नहीं रहता। आईएसबीटी के सामने खोखे और ठेल खड़ी होने से लोग रुकते हैं। इससे भी हादसों का खतरा बढ़ गया है।

पुलिस चलाएगी अभियान
सिकंदरा और हरीपर्वत पुलिस हाईवे पर अभियान चलाएगी। जल्द ही स्पीडोमीटर लगाए जाएंगे। गति सीमा का उल्लंघन करने पर चालान काटेंगे। गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के चालान किए जाएंगे। चौराहों पर जेब्रा क्राॅसिंग और स्टाॅप लाइन बनवाई जाएगी। व्यवस्थाओं के लिए एनएचएआई को भी पत्र लिखा गया है। - सूरज राय, डीसीपी सिटी


यह हैं ब्लैक स्पॉट
सिकंदरा में हीरा लाल की प्याऊ, शेरजंग दरगाह, रेलवे पुल के नीचे, गुरुद्वारा गुरु का ताल, तेज शू फैक्टरी कट, अरसेना कट, अरतोनी कट, सिकंदरा तिराहा, रुनकता तिराहा, ट्रांसपोर्ट नगर, भगवान टाकीज, वाटर वक्र्स, झरना नाला, रॉयल कट, लाॅयर्स काॅलोनी कट, आईएसबीटी, सुल्तानगंज पुलिया ब्लैक स्पॉट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed