फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra rinku chaudhary man of the series in T-20 Russian Domestic Cricket League

आगरा के क्रिकेटर ने किया रूस में कमाल, डोमेस्टिक क्रिकेट लीग में बने मैन ऑफ द सीरीज

Tue, 25 Sep 2018 11:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 25 Sep 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
agra rinku chaudhary man of the series in T-20 Russian Domestic Cricket League
आगरा के क्रिकेटर रिंकू चौधरी
टी-20 रशियन डोमेस्टिक क्रिकेट लीग में ताजनगरी के एक क्रिकेटर ने कमाल कर दिया है। आगरा कॉलेज में पढ़ने वाले 24 साल के हरफनमौला रिंकू चौधरी ने 11 सितंबर से 21 सितंबर तक रूस के मास्को में हुई लीग में गेंदबाजी और बल्लेबाजी के जौहर दिखाए और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम किया। रूस इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) का एसोसिएटेड सदस्य है। 
विज्ञापन


रूस की सेंट पीटर्सबर्ग की टीम से खेलते हुए उन्होंने चार मैचों में 15 विकेट लिए। साथ ही 160 रनों की पारी खेली। चार में से तीन मैचों में रिंकू मैन ऑफ द मैच रहे। लीग के बेस्ट बैट्समैन का अवॉर्ड भी उनके नाम रहा। पहले मैच में रिंकू ने 25 रन देकर पांच विकेट लिए। वो मैन ऑफ द मैच रहे। 
विज्ञापन


दूसरे मैच में प्रदर्शन खास नहीं रहा। वो सिर्फ 20 रन बना सके। तीसरे मैच में 63 रनों की पारी खेली और चार विकेट चटकाए। वो मैन ऑफ द मैच रहे। चौथे मैच  में उन्होंने छह विकेट लिए और ताबड़तोड़ 52 रन बनाए। इस प्रदर्शन के आधार पर रिंकू का चयन रूस की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए लगने वाले कैंप में हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता ने जताई खुशी

इस लीग में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाड़ी भी अलग-अलग टीमों से खेले थे। रिंकू ग्वालियर रोड स्थित कॉलोनी बाद ककुआ के रहने वाले हैं। उनके शानदार प्रदर्शन से उनके पिता दलवीर सिंह और मां ममता मीना देवी काफी खुश हैं।

क्रिकेटर रिंकू चौधरी ने कहा कि मेरे शानदार प्रदर्शन के पीछे मेरे मामा अजय सिंह चाहर और शिशुपाल सिंह चाहर का बड़ा योगदान है। उन्होंने मुझे क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया। उम्मीद है कि मैं रूस की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बन सकूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed