फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra resident Inspector Arun Chahar died in road accident in during duty in Muzaffarnagar

हादसे में दरोगा की माैत: आगरा के अरुण मुजफ्फरनगर में थे चाैकी प्रभारी, ड्यूटी के दाैरान अज्ञात वाहन ने राैंदा

Sun, 25 Oct 2026 11:30 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 25 Oct 2026 11:30 AM IST
सार

आगरा निवासी दरोगा अरुण चाहर की मुजफ्फरनगर में माैत हो गई। ड्यूटी के दाैरान अज्ञात वाहन ने उन्हें राैंद दिया। पुलिसकर्मी उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Agra resident Inspector Arun Chahar died in road accident in during duty in Muzaffarnagar
दरोगा का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के तहसील किरावली के गांव बसेरी चाहर निवासी उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात उपनिरीक्षक अरुण चाहर (26) की शनिवार देर रात मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मुजफ्फरनगर जिले के थाना सिविल लाइन की स्टेडियम चौकी प्रभारी के पद पर तैनात थे। हादसे के समय वह ड्यूटी पर थे। पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी स्विफ्ट कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस अरुण चाहर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर गांव बसेरी चाहर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अरुण चाहर वर्ष 2023 में उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक पद पर चयनित हुए थे। चार भाई-बहनों में वह सबसे छोटे थे और अभी अविवाहित थे। उनके बड़े भाई अजीत चाहर (28) भी उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल हैं। वर्ष 2020 में पुलिस में चयनित हुए अजीत वर्तमान में बुलंदशहर जिले में तैनात हैं। उनकी शादी हो चुकी है।
विज्ञापन


अरुण के पिता नेमी सिंह (60) गांव में खेती करते हैं, जबकि मां मुनेश गृहिणी हैं। उनकी दोनों बड़ी बहनें प्रतिभा (34) और पूजा (32) विवाहित हैं। परिवार के सबसे छोटे बेटे और पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे अरुण के असमय निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed