{"_id":"6661646e3b16395ab10ef8cc","slug":"agra-remained-hottest-city-in-state-no-relief-expected-for-next-three-days-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Weather: अंगारों सा दहका आगरा, प्रदेश में रहा सबसे गर्म; अगले तीन दिन भी राहत की कोई उम्मीद नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Weather: अंगारों सा दहका आगरा, प्रदेश में रहा सबसे गर्म; अगले तीन दिन भी राहत की कोई उम्मीद नहीं
Thu, 06 Jun 2024 01:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 06 Jun 2024 01:36 PM IST
सार
Agra Weather: आगरा अंगारों सा दहका। प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा। अभी अगले तीन दिन तक राहत की कोई उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
तेज धूप।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश का आगरा शहर नौतपा के बाद भी शहर तप रहा है। जून के पहले सप्ताह में ही एक बार फिर से भीषण गर्मी ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को 46 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ आगरा प्रदेश में सबसे गर्म रहा। 45.9 डिग्री के साथ झांसी दूसरे और 45.8 डिग्री तापमान के साथ मथुरा तीसरे स्थान पर रहा। मौसम विभाग अगले 24 घंटों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त कर रहा है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने 9 जून तक के लिए गर्मी का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान तेज धूप के साथ लू भी परेशान करेगी। शहर में मई माह में रिकॉर्ड भीषण गर्मी पड़ी। 28 मई को अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है। इसके बाद मौसम का मिजाज बदला। आंधी बारिश ने तापमान की रफ्तार को नियंत्रित किया। मंगलवार को भी शहर का अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था।
विज्ञापन
बुधवार को भी शहर का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पहुंचा जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह 9 बजे से ही सूरज की किरणें तन झुलसाने लगीं थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे से लू के थपेड़ों ने गर्मी की तीव्रता को बढ़ाया। गर्मी के चलते घरों में नलों से रात के समय में भी गर्म पानी निकल रहा है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार 9 जून तक गर्मी और लू से कोई राहत मिलने के कोई संकेत नहीं हैं। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को धूल भरी तेज हवाएं चल सकती हैं। हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती हैं लेकिन इससे गर्मी से कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है।
आज का तापमान
- अधिकतम तापमान- 46
- न्यूनतम तापमान- 27.6
- सूर्योदय- 5:23
- सूर्यास्त- 7:07
- एक्यूआई- 57