फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra region soil test report is this

आगरा मंडल में किसानों के लिए खतरे की घंटी, आपकी मिट्टी में है ये 'जहर'

Sat, 13 Jan 2018 07:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 13 Jan 2018 07:26 PM IST
विज्ञापन
agra region soil test report is this
खेतों में जाकर सैंपल लिए
अधिक पैदावार की चाह में अंधाधुंध रासायनिक और कीटनाशक के प्रयोग अब मिट्टी को बीमार बना रहे है। साल दर साल पैदावार घटने के साथ ही मिट्टी के पौषक तत्व, सूक्ष्म जीव नष्ट हो रहे हैं। इसकी पुष्टि क्षेत्रीय भूमि परीक्षण प्रयोगशाला की रिपोर्ट करती है। सिर्फ आगरा ही नहीं, फिरोजाबाद, मैनपुरी और मथुरा के खेतों का भी यही हाल है। 
विज्ञापन


सिंचित क्षेत्र के 2.50 एकड़ और असिंचित क्षेत्र के 10 एकड़ जमीन से लगभग तीन लाख मिट्टी के नमूने जुटाए। इनका प्रयोगशाला में परीक्षण किया तो नाइट्रोजन, पोटाश, फास्फोरस, सल्फर समेत अन्य पोषक तत्वों की भारी कमी पाई गई। इनमें पाए जाने वाले सूक्ष्म जीवों की संख्या भी बेहद कम थी। 
विज्ञापन


प्रयोगशाला के निदेशक डा. यतेंद्र सिंह का कहना है कि रिपोर्ट के अनुसार पोषक तत्व मानकों के मुकाबले काफी कम पाए गए। कहीं तो स्थिति बेहद खराब रही। खेतों में रासायनिक खाद और कीटनाशक का जमकर छिड़काव किया जाना है। इससे 10 फीसदी तक पैदावार कम हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मिट्टी में पौषक तत्वों का ये है हाल

agra region soil test report is this
soil testing
 - नाइट्रोजन (मानक .75 प्रति हेक्टेयर)
34 फीसदी जमीन में 0.20 प्रतिशत प्रति हेक्टेयर
65 फीसदी जमीन में .2 से .5 प्रतिशत प्रति हेक्टेयर
एक फीसदी जमीन में .5 से .70 प्रतिशत प्रति हेक्टेयर

- फास्फोरस (मानक 40 किलो प्रति हेक्टेयर)
एक फीसदी में 7-13 किलो प्रति हेक्टेयर
98 फीसदी जमीन में 20-40 किलो प्रति हेक्टेयर
एक फीसदी जमीन में 40 किलो प्रति हेक्टेयर

- पोटाश (मानक 250 किलो प्रति हेक्टेयर)
60 फीसदी जमीन में 100-250 किलो प्रति हेक्टेयर
40 फीसदी 250 से अधिक प्रति हेक्टेयर 

सूक्ष्म पौषक तत्व: (मात्रक पीपीएम)

तत्व        मानक           वर्तमान स्थिति
सल्फर     15                0.1
लोहा        1.2               0.6
जिंक        8.0                4.0
कॉपर       0.4               0.2
मैग्जीन    4.0                2.0

ये पड़ रहा है फसल पर प्रभाव

तमाम पौषक तत्वों की कमी से मिट्टी की उर्वरकता क्षमता कम हो रही है। फसल की गुणवत्ता भी खराब पाई जा रही है। नाइट्रोजन पौधों में वृद्धि का कार्य करता है तो फास्फोरस फल-फूल, फली के विकास में सहयोग करता है। 

इसके अलावा पोटाश का कार्य मिट्टी से पौधों तक तत्वों को पहुंचाता है। कृषि विशेषज्ञ बताते हैं ये तीनों तत्व मिट्टी के लिए बेहद जरूरी हैं, इनके कम-ज्यादा होने से पौधों का विकास और फल-फूल की गुणवत्ता भी खराब होती है। 

किसान इसका रखें ख्याल

- किसान अपने खेत की मिट्टी की जांच अवश्य कराएं
- हर फसल के लिए खाद का अनुपात सही मात्रा में हो। 
- सड़ी हुई गोबर की खाद का खेतों में इस्तेमाल करें
- कंपोस्ट, बर्मी कंपोस्ट, नैडप, बायोखाद खेतों में डालें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed