{"_id":"6945bf1f64040066410d758a","slug":"agra-ratna-award-ceremony-tomorrow-agra-news-c-25-1-mbd1042-944791-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आगरा रत्न अवॉर्ड समारोह कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आगरा रत्न अवॉर्ड समारोह कल
Sat, 20 Dec 2025 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 20 Dec 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
आगरा। चिराग यूथ फाउंडेशन समिति ने कोठी मीना बाजार स्थित सत्तो लाला फूड कोर्ट पर आगरा रत्न अवाॅर्ड्स कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया। अध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी एवं महामंत्री रोहित वडेरा ने बताया कि 21 दिसंबर को पंचकुइयां स्थित माथुर वैश्य महासभा भवन में दोपहर 2:30 बजे से आगरा रत्न अवॉर्ड्स कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस में समाजसेवा, चिकित्सा, खेल, शिक्षा, नारी शक्ति, प्रकृति, पत्रकारिता, व्यापारी तथा कला एवं संस्कृति आदि श्रेणियों में शहर की प्रतिभाओं और विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर संरक्षक सुनील शर्मा, महेन्द्र खंडेलवाल, कुलदीप पाठक, रोहिताश्व श्रीवास्तव, वंदना सिंह, विकास गुप्ता रामसिया, के. लाल त्रिलोकानी, वीरेंद्र सिंह, नरेंद्र वडेरा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन