फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra ranks last in the state in creating web pages

वेब पेज बनाने में आगरा प्रदेश में आखिरी पायदान पर

Sun, 12 Jun 2022 01:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Agra ranks last in the state in creating web pages
आगरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल पर वेब पेज बनाने में आगरा जिला प्रदेश में आखिरी पायदान पर है। 872 में 503 विद्यालयों ने प्रक्रिया शुरू नहीं की है। 205 विद्यालयों की प्रक्रिया चल रही है और 164 ने वेब पेज बना लिया है। 18.81 फीसदी स्कूलों ने वेब पेज बनाकर उस पर फोटो आदि अपलोड किया है।
विज्ञापन

शासन ने आगरा जनपद की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई है। यह काम मुख्यमंत्री 100 दिन की कार्ययोजना में शामिल है। वाराणसी, बागपत, हाथरस, मुरादाबाद, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थ नगर, ललितपुर में 100 फीसदी विद्यालयों ने वेब पेज बनाने का काम पूरा कर लिया है। शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार की ओर से जिलों की प्रगति सूची व्हाट्सएप ग्रुपों में साझा की गई। प्रधानाचार्यों को संबोधित संदेश में लिखा है कि वह सूची देखें, आगरा प्रदेश में सबसे नीचे आ गया है। वेब पेज बनाने में महज 10 से 15 मिनट का समय लगता है, इसमें कोई अतिरिक्त धन भी खर्च नहीं करना होगा। बावजूद इसके जिले की प्रगति चिंता और शर्मिंदगी का विषय है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक के मुताबिक शुक्रवार को हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में शासन स्तर से गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों से अपेक्षा की है कि वह जल्द जल्द से वेब पेज बनाने का काम पूरा कर लें, जिससे जिले की स्थिति बेहतर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा। मैनपुरी और फिरोजाबाद जिलों की स्थिति भी खराब है। मैनपुरी सूची में आखिरी से दूसरे स्थान पर है। आगरा 75वें और मैनपुरी 74वें स्थान पर है। मैनपुरी में 486 विद्यालयों में से 92 विद्यालयों ने काम पूरा किया है, प्रगति 18.93 फीसदी है। फिरोजाबाद में प्रदेश में 69वें स्थान पर है। 562 में से 163 विद्यालयों ने वेब पेज बनाया है। प्रगति 29 फीसदी है। मंडल में मथुरा की स्थिति अपेक्षाकृत ठीक है, यह प्रदेश में 37वें स्थान पर है। 526 विद्यालयों में से 317 ने काम पूरा कर लिया है और प्रगति 60.27 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed