{"_id":"69f9813eaa14a4052903ba52","slug":"agra-ranks-5th-in-up-under-pm-surya-ghar-rooftop-solar-scheme-2026-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पीएम सूर्य घर योजना में पांचवें स्थान पर पहुंचा आगरा, हर दिन 80 घरों में लग रहे सोलर पैनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पीएम सूर्य घर योजना में पांचवें स्थान पर पहुंचा आगरा, हर दिन 80 घरों में लग रहे सोलर पैनल
Tue, 05 May 2026 11:03 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 05 May 2026 11:03 AM IST
सार
पीएम सूर्य घर योजना में आगरा उत्तर प्रदेश में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है, जहां हर दिन औसतन 80 घरों में सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। समीक्षा बैठक में लंबित मामलों को जल्द निपटाने और प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
पीएम सूर्य घर योजना
- फोटो : संवाद
विस्तार
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में आगरा पूरे उत्तर प्रदेश में पांचवें स्थान पर काबिज हो गया है। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में योजना की समीक्षा बैठक ली। परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि जिले में हर दिन औसतन 80 घरों की छतों पर सोलर रूफटॉप पैनल लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
परियोजना अधिकारी ने बताया कि अकेले अप्रैल में ही 2,192 सोलर पावर प्लांट स्थापित किए गए हैं। समीक्षा के दौरान डीएम ने निरीक्षण में ढिलाई बरतने पर नाराजगी जताई। कुल 18,384 आवेदनों में 2500 मामले लंबित होने पर डीएम ने टोरंट पॉवर और डीवीवीएनएल को लंबित निरीक्षण जल्द करने व वेंडरों की सुविधा के लिए एक समर्पित विंडो खोलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, ऋण सुविधा में हो रही देरी पर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को चेतावनी दी। कहा कि ऋण आवेदनों का निस्तारण हर हाल में सात दिनों के भीतर करें। बैठक में सीडीओ प्रतिभा सिंह, प्रभारी परियोजना अधिकारी नेडा खगेंद्र सिंह, राजीव जैसवाल, अंशुल गुप्ता, आशीष गोयल और प्रशांत सुंदरानी आदि मौजूद रहे।