{"_id":"5e1d79af8ebc3e8814207893","slug":"agra-police-will-go-to-delhi-for-arrest-of-people-involved-in-prostitution","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देह व्यापार से जुड़े लोगों की तलाश में दिल्ली जाएगी आगरा पुलिस, 'भीमा' के मोबाइल ने खोले कई राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देह व्यापार से जुड़े लोगों की तलाश में दिल्ली जाएगी आगरा पुलिस, 'भीमा' के मोबाइल ने खोले कई राज
Tue, 14 Jan 2020 01:54 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 14 Jan 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
आरोपी भीमा के साथ विदेशी युवतियां (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा की थाना ताजगंज पुलिस जेल भेजे गए भीमा उर्फ सुरेंद्र के सहयोगियों पर भी शिकंजा कसेगी। उससे पूछताछ में देह व्यापार से जुड़ी चौंकाने वाली जानकारी पुलिस को मिली है। आरोपी ने 24 से अधिक एजेंट और सहयोगियों के नाम बताए थे। इनमें कई एजेंट दिल्ली के हैं। पुलिस सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली जाएगी।
शुक्रवार को थाना ताजगंज पुलिस ने धांधूपुरा निवासी भीमा उर्फ सुरेंद्र को गिरफ्तार किया था। उसके पास से नशीला पाउडर बरामद किया था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा था। पूछताछ में आरोपी भीमा ने देह व्यापार में शामिल होने की जानकारी दी थी।
भीमा के मोबाइल में तीन हजार युवतियों के फोटो और मोबाइल नंबर मिले थे। कई लोगों के नंबर भी मिले हैं। इनमें दिल्ली के एजेंट के अलावा होटलों के कर्मचारी और कई रसूखदार लोग भी शामिल हैं। पुलिस अब इन नंबरों के बारे में पता कर रही है।

सहयोगियों के बारे में पता कर रही पुलिस
सहयोगियों के बारे में पता करने के लिए एक टीम दिल्ली जाएगी। आगरा में कई लोग भीमा का सहयोग करते थे। उससे युवतियों को बुलाते थे। उनकी भी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। भीमा के साथ देह व्यापार में संलिप्तता पाए जाने पर मुकदमे में इन लोगों के नाम को भी शामिल किया जाएगा।
पुलिस को यह भी पता चला है कि भीमा के संपर्क में स्पा सेंटर की युवतियां थीं। पिछले दिनों पुलिस ने फतेहाबाद रोड स्थित स्पा सेंटरों में देह व्यापार पकड़ा था। इसके बाद अवैध स्पा सेंटरों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इनमें कई बंद हो गए थे। इससे कई स्पा सेंटर की युवतियां बेरोजगार हो गईं।
इस पर भीमा ने उनसे संपर्क कर लिया था। वो उनसे देह व्यापार करा रहा था। यह पुलिस की जांच में सामने आया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि भीमा के साथ देह व्यापार में शामिल लोगों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। उनके नाम मुकदमे में शामिल किए जाएंगे।